फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

प्राधिकरण ने अवैध प्लाटिंग को किया ध्वस्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
hapur news
प्राधिकरण ने अवैध प्लाटिंग को किया ध्वस्त
विज्ञापन

हापुड़। मेरठ रोड स्थित गांव असौड़ा में दस्तोई रोड पर मंगलवार को एचपीडीए द्वारा अवैध निर्माण पर कार्रवाई की। जिसमें तीन अवैध प्लॉट का ध्वस्त किया गया वहीं एक निर्माणाधीन दुकान को सील किया गया।
प्राधिकरण के सचिव प्रदीप कुमार ने बताया कि मंगलवार को यह कार्रवाई की गई। दस्तोई रोड पर राकेश त्यागी की लगभग 9500 वर्ग मीटर, ग्राम असौड़ा में मुकेश त्यागी व हुकम सिंह की छह हजार वर्ग मीटर, मेेरठ रोड दादरी पर दुष्यंत त्यागी, परवेज व हशमत की लगभग 13 हजार वर्ग मीटर में अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। जबकि डिफेंस कॉलोनी में ओमपाल द्वारा निर्मित एक दुकान को सील किया गया। उन्होंने कहा कि अवैध कालोनी, विकास व निर्माण को तत्काल रोककर प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराकर ही निर्माण कार्य कराए। अन्यथा प्राधिकरण द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कार्रवाई करने वालों में अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार शर्मा, मजिस्ट्रेट व नायब तहसीलदार हापुड़ श्रद्धा गुप्ता, सहायक अभियंता टीके जैन, अवर अभियंता प्रवीण गुप्ता, गजेंद्र शर्मा, विनोद कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed