फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

गृह क्लेश में दरांती से पत्नी की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गृह क्लेश में दरांती से पत्नी की हत्या
विज्ञापन

हापुड़। पारिवारिक विवाद के बाद एक व्यक्ति ने पत्नी की दरांती से काटकर हत्या कर दी और शव को खेत के पास झाड़ियों में छिपा दिया। इसके बाद आरोपी ने पुलिस को पत्नी की गुमशुदगी की सूचना दी। सुबह महिला का शव झाड़ियों से बरामद होने के बाद पुलिस ने आरोपी पति से सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया और पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव हैदरनगर नंगौला निवासी सुनील सैनी की शादी करीब 11 वर्ष पहले जनपद गाजियाबाद के थाना मोदीनगर क्षेत्र के गांव खिंदौड़ा निवासी परमिता के साथ हुई थी। परमिता ने शादी के बाद तीन बच्चों को जन्म दिया। सुनील मजदूरी करता है। रविवार शाम सुनील ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी पत्नी रविवार को मायके जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वह वहां नहीं पहुंची। इसके बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में पूछताछ की थी, लेकिन उसका सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

सोमवार को किसी ग्रामीण ने सूचना दी कि जंगल में झाड़ियों में एक महिला का शव पड़ा हुआ है। शव पड़े होने की सूचना पर पुलिस ने उसकी शिनाख्त परमिता के रूप में की। इसके बाद पति भी मौके पर पहुंच गया। परमिता को दरांती से बुरी तरह काट दिया गया था। शक होने पर पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया और पूछताछ की तो उसने पारिवारिक कलह के चलते पत्नी की हत्या करना स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने बताया कि रविवार को दंपती खेत पर काम करने गए थे। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद उसने धारदार हथियार से वार करते हुए पत्नी की हत्या कर दी। वहीं, उसके शव को जंगल स्थित झाड़ियों में छिपा दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया, जहां परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।

सीओ सिटी एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के भाई ने पति सहित परिवार के पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed