{"_id":"60b3d7d38ebc3e865a2388c9","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd219569664","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंटर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
हापुड़। थाना हाफिजपुर क्षेत्र के हाईवे-334 पर कच्ची चौकी के पास कैंटर की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुट गई है।
जनपद गौतमबुद्धनगर क्षेत्र के थाना जेवर क्षेत्र के नंगल छितर निवासी मौसम खान ने बताया कि शनिवार शाम उसका भाई रुद्दार हापुड़ आया था। हाईवे 334 पर बाइक से जाते समय हाफिजपुर क्षेत्र के पक्की चौकी के पास अज्ञात कैंटर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचना दी। थाना हाफिजपुर प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर पर पुलिस ने कैंटर के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी फरार है उसकी तलाश की जा रही है।