फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

संक्रमण की रफ्तार पर लगा ब्रेक, रिकवरी दर 93 फीसदी से अधिक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
hapur news
संक्रमण की रफ्तार पर लगा ब्रेक, रिकवरी दर 93 फीसदी से अधिक
विज्ञापन

हापुड़। जिले में कोरोना संक्रमण की रिकवरी दर अब 93 फीसदी के पार आ गई है, जो इशारा करती है कि तेजी से हालात सुधर रहे हैं। नए मामलों में गिरावट जारी है, स्वस्थ होने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है। अब एक्टिव मरीजों की संख्या महज 637 रह गई है, जिनमें अधिकांश सामान्य लक्षण वाले मरीज हैं। सात मई को इस लहर का पीक था और 13 मई को रिकवरी दर महज 75 फीसदी थी।
जिले में कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप अप्रैल महीने में शुरू हुआ। पहले दो सप्ताह नए मामलों में मामूली बढ़ोत्तरी हुई, लेकिन इसके बाद से एकाएक मरीजों की तादात बढ़ती चली गई। मई महीने के पहले सप्ताह में हालात यह बन गए कि अस्पतालों में बेड के लिए मारामारी मची, ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए लोग भटकते दिखे।
विज्ञापन

सात मई को दूसरी लहर की पीक थी, इस दिन सर्वाधिक 403 मरीज मिले थे। हालांकि इसके बाद से संक्रमण की गति धीमी पड़ गई। जिसका मुख्य कारण लॉकडाउन और लोगों की जागरूकता रही, जिससे कोरोना संक्रमण की चेन टूटी। 13 मई को रिकवरी दर महज 75 फीसदी थी, जिसमें अब लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है, शनिवार को यह दर 93.13 फीसदी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जिले में इस तरह घटी संक्रमण दर-
तिथि संक्रमण दर
13 मई 75 फीसदी
18 मई 79 फीसदी
21 मई 81 फीसदी
26 मई 91 फीसदी
28 मई 92.47 फीसदी
30 मई 93.13 फीसदी
-जिले में एक्टिव मरीज
कुल मरीज----------637
होम आइसोलेट--------538
अस्पतालों में भर्ती------99
-जिले में मरीजों के अब तक की स्थिति
कुल जांच---531128
कुल मरीज---12090
स्वस्थ मरीज--11260
एक्टिव मरीज--637
मौत--------193
---
अधिकारी कहिन-
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि कोरोना के संक्रमण दर में लगातार सुधार हो रहा है। रिकवरी दर अब 93 फीसदी से ऊपर है, सब कुछ ठीक रहा तो जल्द सभी मरीज स्वस्थ होकर घर लौट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed