फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

जिले में सक्रिय मरीज छह सौ से कम, बाजार खोलने पर आज होगा फैसला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
hapur news
हापुड़। प्रदेश सरकार की कोरोना कर्फ्यू को लेकर जारी नई गाइडलाइन के तहत जिला प्रशासन की ओर से रविवार को कोई निर्णय नहीं लिया गया। लेकिन जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या को देखते हुए मंगलवार से बाजार खुलने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है। जिले में फिलहाल 591 कोरोना के एक्टिव मरीज हैं, ऐसे में यहां नियमानुसार यहां कर्फ्यू खोला जा सकता है। बाजार खोले जाने की संभावना पर व्यापारियों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने कोरोना कर्फ्यू को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत 600 से अधिक कोरोना के एक्टिव केस वाले जिलों में कोरोना कर्फ्यू में कोई ढील नहीं दी जाएगी। जबकि बाकी जिलों में कोरोना कर्फ्यू खोल दिया जाएगा। जिले में रविवार को पाजीटिव आए मरीज और रिकवर हुए मरीजों के बाद 591 एक्टिव केस हैं। ऐसे में शासन के निर्देशानुसार व नियमानुसार यहां बाजार खुलने की पूरी उम्मीद है। हालांकि रविवार को डीएम ने इस पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया है। इस संबंध में वे सोमवार को पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर बाजार खोले जाने को लेकर मंथन करेंगे। बैठक में बाजार खोलने से पहले कुछ शर्तों का पालन भी कराया जा सकता है। बाजारों में भीड़ न रहे इसके लिए कुछ शर्तों के साथ भी बाजार खुलवाया जा सकता है। लेकिन फिलहाल बाजार खुलने की पूरी उम्मीद की जा रही है। इसे लेकर व्यापारियों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

डीएम अनुज कुमार ने बताया कि शासन द्वारा नई गाइड लाइन प्राप्त हो चुकी है। इस पर मंथन कर सोमवार को जिले के लिए गाइडलाइन जारी की जाएगी। 31 मई को पहले ही तरह ही बंदिशें जारी रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
कोरोना संक्रमण काल की पहली लहर के बाद इस कारोबार से जुड़े लोगों को दूसरी लहर ने पूरी तरह से तोड़ दिया है। अब बंदिशें हटती हैं तो इस क्षेत्र से जुड़े लोगों को कुछ राहत मिल सकेगी। शासन द्वारा जारी गाइड लाइन राहत भरी खबर है। -तुषार जैन, ट्रैवल एजेंट।
कोरोना कर्फ्यू के बाद से बर्तन का कारोबार पूरी तरह से ठप हो चुका है। जिले में 80 प्रतिशत कारोबार चौपट है। लोगों का माल दुकानों और गोदामों में फंसा है। बाजार खुलता है तो इससे जुड़े हजारों लोगों को राहत मिल सकेगी। -प्रतीक, बर्तन व्यवसायी।
कोरोना संक्रमण काल में कपड़े जैसे कारोबार तो बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। करीब दो महीने से दुकानें बंद पड़ी हैं। दुकानों में माल सुरक्षित है या नहीं, इसकी भी जानकारी नहीं है। ऐसे में बाजार खुलते हैं तो राहत भरी खबर है।-शिव अवतार अग्रवाल- अध्यक्ष, हापुड़ कपड़ा एसोसिशन।

कोरोना कर्फ्यू के दौरान सुबह के समय किराने की दुकानें खुलने की छूट जरूरी थी, लेकिन इसके बावजूद कारोबार प्रभावित हो रहा था। बाजारों को खुलने की और छूट मिलती है तो इससे व्यापारियों और लोगों को राहत मिलेगी।-विपिन अग्रवाल, प्रधान, हापुड़ किराना मर्चेंट एसोसिएशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed