{"_id":"60b276208ebc3e34f55e7551","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd21950472","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोल मार्केट में टेलर की दुकान में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोल मार्केट में टेलर की दुकान में चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोल मार्केट में टेलर की दुकान में चोरी
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कोठीगेट पर दुकानों में चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बंद टेलर की दुकान से शुक्रवार देर रात चोर सूट और कपड़े आदि चोरी कर ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नगर के मोहल्ला खाई निवासी अजी-उर-रहमान की मेरठ गेट के चौकी के पास गोल मार्केट में टेलर की दुकान हैं। कोरोना कर्फ्यू के चलते काफी समय से दुकान बंद है। शनिवार सुबह आसपास के लोगों ने उसे चोरी की जानकारी दी। मौके पर जाकर देखा तो दुकान के ताले टूटे पड़े थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर दुकान से कीमती कपड़े जैसे सूट, सफारी सूट व हजारों की नकदी चोरी कर ले गए हैं। पीड़ित ने फोन कर मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।