फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

सिखैड़ा और पिलखुवा सीएचसी में हल्के लक्षण वाले मरीज हो सकेंगे भर्ती

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
hapur news
सिखैड़ा और पिलखुवा सीएचसी में हल्के लक्षण वाले मरीज हो सकेंगे भर्ती
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना के बढ़ते मरीजों को लेकर अब स्वास्थ्य विभाग ने सिखैड़ा और पिलखुवा सीएचसी में 50-50 बेड की व्यवस्था के साथ ही 10-10 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर मशीनें रखवाने का निर्णय लिया है। इसमें हल्के लक्षण वाले मरीजों को भर्ती किया जा सकेगा। साथ ही जरूरत पड़ने पर उन्हें ऑक्सीजन सेवा का भी लाभ मिल सकेगा।
जिले में कोरोना का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है, आइसोलेशन वार्डों में मरीजों की संख्या दो हजार के पार हो गई है। ऐसे में बहुत से मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है। मरीजों के लिए रिजर्व किए अस्पतालों में बेड की कमी से कोरोना संक्रमितों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने पांच अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट के साथ ही बेडों की व्यवस्था करनी शुरू कर दी है। लेकिन इसमें सुविधा में अभी कुछ समय लग जाएगा।
विज्ञापन

ऐसे में मरीजों को राहत पहुंचाने के लिए फिलहाल सिखैड़ा और पिलखुवा सीएचसी में 50-50 बेड की व्यवस्था का निर्णय लिया गया है। इन अस्पतालों में हल्के लक्षण वाले मरीजों को ही भर्ती कराया जा सकेगा। आपातकाल की स्थिति को देखते हुए दोनों अस्पतालों में 10-10 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर मशीनों की भी व्यवस्था करायी जाएगी। ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को इस सुविधा का लाभ दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल इन अस्पतालों में भर्ती हो रहे मरीज-
जिले के सरस्वती, जीएस, रामा मेडिकल, जिला अस्पताल, देवनंदिनी अस्पताल, मधु और आरोग्य अस्पतालों में मरीजों को भर्ती कराया जा रहा है।
जिले में मरीजों के लिए बेड की स्थिति-
सामान्य बेड आईसीयू बेड वेंटिलेटर बेड ऑक्सीजन बेड
1139 154 52 304
अधिकारी कहिन-
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि मरीजों की सुविधा के लिए दो सीएचसी में बैड की व्यवस्था कराई जा रही है। इनमें हल्के लक्षण वाले मरीजों को भर्ती कराया जा सकेगा। जल्द ही ऑक्सीजन प्लांट शुरू होने पर अन्य सीएचसी में भी मरीजों को भर्ती करने की सुविधा शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed