{"_id":"6083140e8ebc3e592c737471","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd217651295","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवगढ़ी में युवक का सिर फोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवगढ़ी में युवक का सिर फोड़ा
विज्ञापन
शिवगढ़ी में युवक का सिर फोड़ा
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवगढ़ी में एक युवक के साथ चार युवकों ने घेरकर मारपीट कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
मोहल्ला शिवगढ़ी निवासी सोनू ने शिकायत करते हुए बताया कि मोहल्ले के ही कुछ लोगों के साथ उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। तभी से ये लोग उसके साथ रंजिश रखते थे। आरोप है कि बृहस्पतिवार को इन लोगों ने उसे मजार के पास रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। लाठी-डंडों से आरोपियों ने मारपीट कर सिर फोड़ दिया। वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने उसे बचाया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। लोगों की मदद से उपचार के लिए नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मोहल्ले के ही त्रिलोकी, सोनू, आशीष, अमन पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।