फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

उपैड़ा में एंबुलेंस का टायर फटा, कोरोना मरीज घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
hapur news
उपैड़ा में एंबुलेंस का टायर फटा, कोरोना मरीज घायल
विज्ञापन

हापुड़। दिल्ली में बेड नहीं मिलने के बाद कोरोना के मरीज को वापस सीतापुर लेकर लौट रही एंबुलेंस का टायर नेशनल हाईवे 9 पर उपैड़ा के पास अचानक फट गया। एंबुलेंस सड़क किनारे खड़ी एक बाइक से टकरा गई। हादसे में मरीज गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि बाकी को मामूली चोटें आई हैं। घायल को दूसरी एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीतापुर निवासी संतु कोरोना से पीड़ित था। बृहस्पतिवार को संतु का भाई टिंकू और उसका दोस्त संदीप एंबुलेंस में लेकर दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराने के लिए आए थे, लेकिन वहां कई अस्पतालों में भटकने के बाद भी जगह नहीं मिली। इसके बाद यह मरीज को लेकर वापस सीतापुर लौट रहे थे। दोपहर के समय जैसे ही एंबुलेंस नेशनल हाईवे 9 पर उपैड़ा कट के पास पहुंची तो अचानक उसका टायर फट गया, जिसके बाद यह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी एक बाइक से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि कोरोना मरीज गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ चल रहे दोनों लोगों और ड्राइवर इरफान को भी मामूली चोटें आई हैं। इन लोगों ने मरीज को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी निरीक्षक सोमबीर सिंह मौके पर पहुंच गए और दूसरी एंबुलेंस से मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि मरीज को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है। फिलहाल किसी की ओर से शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed