{"_id":"6081b9508ebc3eb92d46a6c0","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2175995148","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने कहा, अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी न होने पाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने कहा, अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी न होने पाए
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना के बढ़ते संक्रमण में मरीजों को कुछ राहत देने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। इसके तहत बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी अनुज सिंह ने दस्तोई रोड स्थित जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस अस्पताल को लेवल-2 के लिए बनाया गया है। इस दौरान डीएम ने कहा कि अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी नहीं होनी चाहिए।
बृहस्पतिवार दोपहर जिलाधिकारी अनुज सिंह अचानक जिला अस्पताल पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल में कोरोना संक्रमण मरीज के लिए की गई बेड़ों एवं जिला अस्पताल में आक्सीजन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दूसरी जरूरी व्यवस्थाओं के बारे में भी उन्होंने जानकारी ली। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रेखा शर्मा को निर्देश दिए कि जनपद के जिला अस्पताल में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इसको लेकर समय से ही सभी तैयारी पूरी रखें। जिला अस्पताल में लगातार सैनिटाइजेशन एवं साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों कर्मचारियों में अफरातफरी का माहौल रहा।