फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

सेहत = विटामिन सी के लिए खूब पी रहे नींबू, संतरे की भी मांग बढ़ी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
hapur news
एक ठेले पर रखे नींबू. - फोटो : HAPUR
सेहत = विटामिन सी के लिए खूब पी रहे नींबू, संतरे की भी मांग बढ़ी
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से बचने के लिए लोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं। विटामिन सी की मात्रा बढ़ाने के लिए कोई नींबू पानी पी रहा है तो कोई संतरा खा रहा है। इसके अलावा काढ़े और अदरक वाली चाय का भी लोग सेवन कर रहे हैं। इसके चलते नींबू, संतरा व अदरक की भी मांग बढ़ गई है। बाजार में नींबू 150-180 रुपये किलो तक बिक रहा है।
विटामिन सी का स्त्रोत खट्टे फल होते हैं, हालांकि इसकी कमी लोग टैबलेट खाकर भी पूरा कर सकते हैं लेकिन जैसे ही कोरोना की दूसरी लहर ने जिले में दायरा बढ़ाया तो मेडिकल स्टोरों पर विटामिन सी टैबलेट की कमी हो गई। लोगों ने नींबू व संतरे का उपयोग करना शुरू कर दिया। गर्मी का मौसम होने के कारण लोग नींबू की शिकंजी बनाकर पी रहे हैं। सलाद में भी इसका प्रयोग किया जा रहा है वहीं संतरों का भी उपयोग कर रहे हैं। कोरोना से राहत दिलाने के लिए विटामिन सी को महत्वपूर्ण माना गया है। खट्टे फलों में संतरा, मौसमी, नींबू विटामिन सी के मुख्य स्त्रोत होते हैं।
विज्ञापन

इन दिनों बाजार में नींबू 150-180 रुपये/किलोग्राम तक बेचा जा रहा है। एक नींबू पांच रुपये तक में बिक रहा है। आम दिनों में नींबू 40-80 रुपये/किलोग्राम तक ही पहुंच पाता है। वहीं संतरे के भी दाम बढ़ गए हैं। 60 रुपये तक किलो बिकने वाला संतरा और 80 से 100 रुपये किलो तक बिक रहा है। अदरक की खपत भी पिछले साल के मुकाबले बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना से बचाव को यह करें
*मौसमी फलों का अधिक से अधिक सेवन करें।
*पानी की कमी शरीर में न होने दें।
*सुबह शाम भाप लें, गर्म पानी का सेवन करें।
*मास्क लगाकर रहें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
*नींबू का इस्तेमाल करें, खट्टे फल भी खाएं।
मौसमी, अनानास के दोगुने हुए दाम
हापुड़। कोरोना संक्रमण में विटामिन सी के स्त्रोत मौसमी और अनानास की भी जबरदस्त डिमांड बनी हुई है। इनके रेट दोगुने हो गए हैं, बाजार में लोग जमकर खरीदारी को पहुंच रहे हैं।

फल वर्तमान दाम पहले दाम
मौसमी 60 30
संतरे 100 50
अनानास 65 25
कीवी 36/पीस 16/पीस
आंवला 80 35
फल व्यापारी मनोज कुमार का कहना है कि कोरोना काल में विटामिन सी के स्त्रोत वाले फलों की डिमांड तेजी से बढ़ी है। डिमांड के अनुरूप फल की प्राप्ति नहीं हो रही है, जिसके चलते दाम बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed