फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

प्रवासियों के लिए बनाए तीन क्वारंटीन सेंटर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
hapur news
प्रवासियों के लिए बनाए तीन क्वारंटीन सेंटर
विज्ञापन

हापुड़। दिल्ली में लॉकडाउन के बाद जिले में प्रवासी मजदूरों का आना शुरू हो गया है। जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। जिले में तीन स्कूलों को क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है। मजदूरों में लक्षण पाए जाने पर उन्हें क्वारंटीन किया जाएगा। जांच के लिए टीमें बस अड्डा, रेलवे स्टेशन और मुख्य मार्गों की निगरानी कर रही हैं।
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए दिल्ली में सरकार ने एक सप्ताह का लॉकडाउन लगा दिया है। आदेश जारी होने के बाद से ही दिल्ली में रह रहे प्रवासी मजदूरों का दूसरे राज्यों के लिए पलायन शुरू हो गया। हापुड़ से भी बड़ी संख्या में बसों और ट्रेनों से मजदूर गुजर रहे हैं। ऐसे में संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने लक्षण वाले मजदूरों को चिन्हित कर क्वारंटीन करने का निर्णय लिया है। इसके लिए जिले में तीन क्वारंटीन सेंटर बनाए गए हैं। जिनमें हापुड़ में मेरठ रोड स्थित दीवान पब्लिक स्कूल, पिलखुवा में अग्रसेन कालेज और गढ़ में राजकुमार गर्ल्स कॉलेज है।
विज्ञापन

मजदूरों की निगरानी के लिए संबंधित तहसीलों के एसडीएम को निर्देशित किया है कि वे ऐसे मजदूरों को जिले में आने के बाद चिन्हित करेें और उनकी प्रारंभिक जांच कराएं, यदि किसी में कोरोना के लक्षण दिखाई देते हैं तो उसे इन क्वारंटीन सेंटरों में भर्ती कराया जाए, बिना लक्षण वालों को होम क्वारंटीन कराया जाए और उनकी लगातार निगरानी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम जयनाथ यादव का कहना है कि प्रवासी मजदूरों के लिए क्वारंटाइन सेंटर बना दिए हैं। तीन क्वारंटाइन सेंटर के लिए तीन लाख रुपये भी जारी किए जा रहे हैं। बाहर से आने वाले प्रवासी मजदूरों को चिन्हित करने का कार्य किया जा रहा है।

-
बड़ी संख्या में शहर से गुजरे प्रवासी
दिल्ली से दूसरे जिलों के लिए प्रवासी मजदूरों के रवाना होने का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। बड़ी संख्या में मजदूर बसों, ट्रेन और दूसरे माध्यमों से जाते हुए दिखाई दिए। बसों में ऐसे लोगों की खासी भीड़ रही और सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल नहीं रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed