फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

संक्रमण बेकाबू : 179 और मरीज मिले, सक्रिय की संख्या पहुंची 847

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
hapur news
संक्रमण बेकाबू : 179 और मरीज मिले, सक्रिय की संख्या पहुंची 847
विज्ञापन

हापुड़। जिले में कोरोना संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है। मंगलवार को कोरोना के रिकॉर्ड 179 संक्रमित मिले, जबकि 25 ठीक होकर घर लौट गए। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 847 पहुंच गई हैं। संक्रमितों को आइसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है। संपर्क में आए लोगों की सैंपलिंग की जा रही है।
जिले में कोरोना की दूसरी लहर खतरनाक होती जा रही है। मरीजों की संख्या प्रतिदिन 100 के आंकड़े को पार कर रही है। जिले में अब तक मरीजों का आंकड़ा 5606 पहुंच गया है, जबकि 4692 मरीज अब तक स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। मंगलवार को हुई जांच में 179 संक्रमित मिले। पिछले आठ दिन में मरीजों का आंकड़ा 836 पहुंच गया है जबकि 309 ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा रही है। 16 अप्रैल को 110 तथा 19 अप्रैल को 139 मरीज मिले थे। वहीं 13 अप्रैल को 97, 15 अप्रैल को 84 तथा 17 अप्रैल को 88 संक्रमित मिले।
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में मिले मरीज-
हापुड़ क्षेत्र-टीचर्स कॉलोनी, आर्यनगर, शंभुपुरा, कस्तला, फ्रीगंज रोड, असौड़ा, चंडीरोड, सालीमार, साकेत कॉलोनी, संजय विहार, कृष्णानगर, चमरी, रघुनाथपुर, वझीलपुर, चमरी, करीमपुरा, तारा मिल, श्रीनगर, सबली, पटेलनगर, राजीव एंक्लेव, अपनाघर कॉलोनी, शिवपुरी, अयादनगर, आदर्शनगर कॉलोनी, कृष्णानगर, ततारपुर, हाफिजपुर, आवास विकास, मजीदपुरा, शिवगढ़ी, डहाना, गांधी विहार, ट्याला, कविनगर, नली हुसैनपुर, लज्जापुरी, शाहपुर जट्ट, सोंटावाली, सीएचसी, हर्ष विहार, माधवपुर, चंद्रलोक कॉलोनी, पक्का बाग, टेलीफोन कॉलोनी, नवादा, खिचरा, कोठीगेट, अर्जुननगर, हापुड़, दादरी, शिवनगर, अक्खापुर, अच्छेजा, नारायण गंज, खडख़ड़ी, सिम्स।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिलखुवा क्षेत्र-आर्यनगर, छिपीवाड़ा, खेड़ा, डबरिया, मोहल्ला गढ़ी, रजनी विहार, रेलवे रोड, किशनगंज, सिकंदरपुर हापुड़, छिद्दापुरी, बजरंगपुरी, रमपुरा, सुकलान, शिवाजीनगर, सीएचसी, परतापुर, डूहरी, गांधीनगर, पुलिस लाइन, ग्रीनवैली, मोहल्ला पुरा।
धौलाना क्षेत्र-नरेना, धौलाना मार्केट, बझेड़ा खुर्द, नारायणपुर, बड़ा बाजार, एनटीपीसी, मोहननगर, ढहाना, नरैना, सपनावत, बीघापुर।
गढ़ क्षेत्र-दुर्गा कॉलोनी, मोनी बाका का टीला, बहादुरगढ़, महावीर कॉलोनी, थाना रोड़, बिजली विभाग, अमरौला गढ़, रेलवे स्टेशन, नक्का कुआं, आदर्शनगर, माधवपुर, अब्दुल्लापुर, मोहम्मदपुर, सीएचसी, देहरा कुटी, मीरारेती, आलमगीरपुर, गढ़ गेट।

सिंभावली क्षेत्र-रझेटी, आलमपुर, टोडलपुर, सुरूरपुर, चौपला, वैट, हरोड़ा मोड़, सलोनी, दत्तियाना, टोडलपुर, सिखेड़ा, अटसैनी, सर्वोदयनगर, बक्सर, दौताई।
-जिले में कोरोना की स्थिति-
कुल जांच----------464860
संक्रमित मरीज-------5606
एक्टिव मरीज--------847
स्वस्थ मरीज---------4692
मृतकों की संख्या------67
----
अधिकारी कहिन
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि मंगलवार को 179 संक्रमित मिले। सभी को आइसोलेट करा दिया गया है। संपर्क में आए लोगों की सैंपलिंग कराई जा रही है। लोग घर से बाहर कम निकलें। अपने व परिजनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अगर किसी प्रकार की दिक्कत है तो स्वास्थ्य विभाग को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed