Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कलेक्शन एजेंट से 90 हजार रुपये लूटे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
hapur news
कलेक्शन एजेंट से 90 हजार रुपये लूटे
विज्ञापन

हापुड़। सिंभावली स्थित फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से हथियार बंद तीन बदमाशों ने बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के बॉ र्डर के गांव उदयपुर के जंगल में 90 हजार रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित ने किसी तरह पुलिस को सूचना दी।

सिंभावली निवासी अरुण यहां भारत फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन एजेंट के रूप में कार्य करता है। बुधवार शाम वह बीबीनगर थाना क्षेत्र के गांव कोटा कबूलपुर गांव से कलेक्शन करके लौट रहा था। जैसे ही वह बाइक से दोनों जनपदों के बॉर्डर पर गांव उदयपुर के जंगल में पहुंचा तो पीछे से बाइक पर सवार होकर आए तीन हथियार बदमाशों ने हथियारों के बल पर उसे रोक लिया और थैले में रखे 90 हजार रुपये और टैबलेट लूट लिया। आरोपी युवक का मोबाइल फोन लेकर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने किसी राहगीर के फोन से पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पर थाना पुलिस के साथ एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा, सीओ सिटी एसएन वैभव पांडेय मौके पर पहुंच गए और पीड़ित से पूछताछ की। बीबी नगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बदमाशों को आसपास के क्षेत्र में तलाश किया गया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। उधर, पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल थाना बीबी नगर का प्रतीत हो रहा है। हालांकि जिस थाना क्षेत्र में होगा वहां मुकदमा पंजीकृत कर मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed