Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कुचेसर चौपला पर बनी पहली महिला पुलिस रिपोर्टिंग चौकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
hapur news
कुचेसर चौपले पर महिला पुलिस चौकी का शुभारंभ करते डीएम व एसपी। - फोटो : HAPUR
कुचेसर चौपला पर बनी पहली महिला पुलिस रिपोर्टिंग चौकी
विज्ञापन

हापुड़। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले को पहली महिला पुलिस चौकी का तोहफा मिला। डीएम अनुज कुमार व एसपी नीरज कुमार जादौन ने संयुक्त रूप से कुचेसर रोड चौपला पर फीता काटकर नवनिर्मित चौकी का उद्घाटन किया। साथ ही यहां सात महिला पुलिस कर्मियों का स्टाफ तैनात किया गया। प्रतिमा त्यागी को चौकी प्रभारी बनाया गया है।
शासन की मंशा महिलाओं को सशक्त करना है। जिले में फिलहाल एक ही महिला थाना चल रहा है, जो हापुड़ के डायट परिसर में है। हालांकि महिला हेल्प डेस्क हर थाने में होती है। कुचेसर रोड चौपला पर शासन के आदेश पर रिपोर्टिंग महिला चौकी खोली गई है।
विज्ञापन

सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर डीएम अनुज कुमार और एसपी नीरज जादौन ने कुचेसर रोड चौपला पर चौकी का उद्घाटन करते हुए कहा कि इससे महिलाओं की समस्याओं का आसानी से निस्तारण हो सकेगा। महिलाओं को परामर्श दिया जाएगा, भविष्य में यहां महिला संबंधी मुकदमे भी दर्ज कराए जाएंगे। एसपी ने कहा कि महिलाओं के प्रति अपराध कम हो, इस उद्देश्य से यहां चौकी बनाई गई है। इस दौरान बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि चौकी पर स्टाफ की तैनाती भी कर दी है। जिसमें प्रतिमा त्यागी को प्रभारी बनाया गया है। साथ ही सात महिला पुलिस कर्मियों को तैनात किया है। बता दें कि इस चौकी के निर्माण के लिए स्थानीय लोगों में ठेकेदार नेत्रपाल सिंह, मनोज प्रधान, देवेंद्र शर्मा, पवन गोयल, लाला मामचंद ने सहयोग भी दिया।

इस मौके पर एएसपी सर्वेश कुमार मिश्र, रेणुका चौधरी, दूरदर्शिता रानी, ज्योति सक्सेना, आदेश कोर, तेजवीर सिंह, पवन कुमार, एसएचओ सोनवीर सिंह, सुमित तोमर, आदेश कोर आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed