{"_id":"604279e98ebc3ed8347ed86d","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2148939151","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के ससुराल आए परिजनों के साथ मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला के ससुराल आए परिजनों के साथ मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला के ससुराल आए परिजनों के साथ मारपीट
हापुड़। बहन के ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा उत्पीड़न की शिकायत करने पहुंचे भाई और दूसरे परिजनों के साथ आरोपियों ने मारपीट कर दी। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मेरठ के खेड़ा परतापुर निवासी हरीश ने शिकायत करते हुए कहा कि मोहल्ला चंद्रलोक में उसकी बहन की ससुराल है। उसके परिवार ने बहन की शादी में क्षमता के अनुसार दान दहेज दिया, लेकिन ससुराल वाले इससे खुश नहीं थे। शादी के बाद से ही उसकी बहन के ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करने लगे। चार मार्च को वह ससुराल पक्ष के लोगों को समझाने के लिए हापुड़ आया था, लेकिन आरोपियों ने मारपीट कर दी। इससे उसके चाचा मौके पर बेहोश होकर गिर गए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर जतिन, सुरेश, रविंद्र, तेजवीर निवासी चंद्रलोक कॉलोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया हैं।