{"_id":"600f18a98ebc3e08a007e58e","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2125948175","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को दिए गए पहचान पत्र, मतदान की दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को दिए गए पहचान पत्र, मतदान की दिलाई शपथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवाओं को दिए गए पहचान पत्र, मतदान की दिलाई शपथ
हापुड़। जिले के मुख्य विकास अधिकारी उदय सिंह ने कहा कि मतदाता को चुनाव के दौरान अपने मताधिकार का प्रयोग कर मतदान अवश्य करें। लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत मतदान होती है। इसलिए हमें अपने इस अधिकार का अवश्य ही प्रयोग करना चाहिए। सीडीओ सोमवार को पुरानी कलक्ट्रेट में स्थित एसडीएम कार्यालय पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तिथि की अभी घोषणा नहीं हुई है। संभावित आगामी चुनाव में खुद भी मतदान करें और आसपास में रहने वाले लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर सभी ने मतदान अवश्य कर देश का भाग्य संवारने की शपथ ली। अपर जिलाधिकारी जयनाथ यादव ने कहा कि देश के भावी ही भविष्य की नींव रखते हैं। इसलिए हर व्यक्ति का वोट राष्ट्र के निर्माण में भागीदार बनता है। भारत में जितने भी चुनाव होते हैं, उनको निष्पक्षता से संपन्न कराने की जिम्मेदारी भारत निर्वाचन आयोग की होती है। भारत निर्वाचन आयोग का गठन भारतीय संविधान के लागू होने से एक दिन पहले 25 जनवरी 1950 को हुआ था। इसलिए इसी दिन राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है।
इस दौरान बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम आयोजित की गई। एडीएम द्वारा दस नए युवा मतदाताओं को पहचान पत्र वितरित किए गए। इसके अलावा आठ स्कूलों के 21 छात्र छात्राओं और प्रधानाचार्यों को विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने पर सम्मानित किया गया। मतदान के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले दस बीएलओ सहित सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी श्रवण कुमार को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन
उप जलिधिकारी सत्यप्रकाश ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा इपिक साफ्टवेयर लांच किया गया है। जिसके माध्यम से अब ऑन लाइन पहचान पत्र प्राप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर तहसीलदार गजेंद्र सिंह, डीआईओएस निशा अस्थाना, बीएसए अर्चना गुप्ता, प्रधानाचार्या राजेश यादव आदि मौजूद रहे।
-----
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान हापुड़ गाजियाबाद डीएलएड प्रशिक्षणार्थियों द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य दिनेश सिंह डीएलएड प्रशिक्षणार्थियों को अवगत कराते हुए बताया कि मतदान हमारा कर्तव्य और अधिकार दोनों हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता शाहीन द्वारा संबोधित किया गया। साथ ही पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रवक्ता छवि, पूनम सिंह, सीमा, सुधीर जायसवाल, उदेश कुमार, शशिकांत तथा सभी डीएलएड प्रशिक्षु उपस्थित रहे।