फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

जिले की सीमाएं सील, वाहनों की होगी सघन चेकिंग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
hapur news
जिले की सीमाएं सील, वाहनों की होगी सघन चेकिंग
विज्ञापन

हापुड़। गणतंत्र दिवस और इस बार किसानों की ट्रैक्टर परेड को लेकर जारी माहौल के बीच पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध कड़े किए हैं। जिले की सीमाओं को सील करते हुए वाहनों की सघन जांच की जा रही है। पुलिस संदिग्धों पर खासतौर से नजर रख रही है। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों के अलावा मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया गया। सार्वजनिक और बस अड्डों पर विशेष चौकसी बरती जा रही है।
गणतंत्र दिवस पर किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो और इस दौरान शांति व्यवस्था कायम रहे इसके लिए पुलिस सतर्क है। सोमवार शाम को पुलिस ने जिले की सीमाओं की सील कर दिया गया। हालांकि ट्रैक्टर परेड को विशेष सतर्कता बरती गई। बाहर से आने वाले संदिग्ध वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है। एसपी नीरज कुमार जादौन, एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा के अलावा हापुड़ में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना के नेतृत्व में सार्वजनिक स्थानों रोडवेज बस अड्डा, शहर के होटल, ढाबों और सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। विभिन्न मार्गों पर वाहनों की तलाशी भी ली गई। पुलिस ने सड़क किनारे खड़े वाहन चालकों के साथ-साथ कार सवारों को रोककर उनके वाहनों की तलाशी। कुल मिलाकर विशेष रूप से चौकसी बरती जा रही है। दरअसल, किसानों के आंदोलन की आड़ में उपद्रव न हो इसे लेकर कुछ विशेष चौकसी बरती जा रही है।
विज्ञापन

एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि गणतंत्र दिवस को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो इसके लिए सभी पुलिस अधिकारियों को अलर्ट पर कर दिया गया है। इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed