फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

किसान आंदोलन:हापुड़ से महिला किसानों ने संभाली ट्रैक्टर परेड की कमान, दिल्ली रवाना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
hapur news
किसान आंदोलन: महिला किसानों ने संभाली ट्रैक्टर परेड की कमान, दिल्ली रवाना
विज्ञापन

हापुड़। कृषि कानूनों के विरोध में जिले से सोमवार को सैकड़ों ट्रैक्टर पर सवार होकर हजारों किसान दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस दौरान महिला किसानों ने जिले से परेड की कमान संभाली, उन्हीं के हाथों में ट्रैक्टर का स्टेयरिंग रहा। पुलिस प्रशासन अलर्ट रहे। किसानों की प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी गई। देशभक्ति के गीत और तिरंगा झंडे से सजी ट्रैक्टर रैली आकर्षण का केंद्र रही। जय जवान जय किसान के नारों से जिला गूंज उठा। एक ही कतार में लगकर ट्रैक्टर सवार किसान दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
कृषि कानूनों के विरोध में 26 जनवरी को दिल्ली में किसान ट्रैक्टर परेड निकालेंगे। इसके लिए हापुड़ जिले में भाकियू के मंडल प्रवक्ता दिनेश खेड़ा, मंडल उपाध्यक्ष धनवीर शास्त्री के नेतृत्व में सोमवार को सैकड़ों ट्रैक्टरों का रेला दिल्ली के लिए रवाना हुआ। सभी किसान बुलंदशहर रोड बाईपास के ऊपर एकत्र हुए। यहां ट्रैक्टरों को तिरंगा और भाकियू के झंडों से सजाया गया। बारिश आदि से बचने के लिए ट्रॉलियों को भी कवर किया गया था। इस दौरान जगह-जगह भारी पुलिस बल तैनात रहा। हालांकि पुलिस ने किसी ट्रैक्टर को रोका नहीं, सिर्फ कार्यकर्ताओं से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। किसानों ने भी इस अपील को सराहा और शांति से आंदोलन को सफल बनाया।
विज्ञापन

हापुड़ जिले से किसानों ने ट्रैक्टर परेड की कमान महिला किसानों को सौंपी। महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष बबली सिंह ने रैली के सबसे आगे वाले ट्रैक्टर को चलाकर इसका नेतृत्व किया। ऐसे में सड़क पर गुजर रहे वाहन चालकों ने भी उनका अभिनंदन किया। एक ही कतार में लगकर तमाम ट्रैक्टर दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनेश खेड़ा ने कहा कि सरकार जब तक किसानों की मांग नहीं मानती तब तक किसान आंदोलन की राह पर आगे बढ़ते रहेंगे। जतिन चौधरी ने कहा कि सरकार की हठधर्मिता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक कानून वापस नहीं होंगे आंदोलन जारी रहेगा।
इस मौके पर दिनेश खेड़ा, राकेश त्यागी, श्याम सुंदर त्यागी, मंगल सिंह, संजय गुर्जर, राजा चौधरी, कपिल चौधरी, हरीश त्यागी, शैली चौधरी, चंद्रपाल सिंह, तेजवीर सिंह, इंद्रजीत सिंह, मिंटू चौधरी, चौधरी अमरपाल सिंह, मोनू, रविंद्र चौधरी, उधम चौधरी, अमरपाल त्यागी, राकेश त्यागी, राजेंद्र सैनी, भोलू चौधरी, कलवा त्यागी, दीपक त्यागी, महिपाल चौधरी, योगेश त्यागी, अमरीश त्यागी आदि मौजूद रहे।
हाईवे पर लगा रहा ट्रैक्टरों का तांता
- गढ़, दिल्ली हाईवे पर सोमवार को सुबह से लेकर रात तक ट्रैक्टरों का तांता लगा रहा। दूर दराज के किसान इसी रूट से दिल्ली के लिए रवाना हो रहे थे। ऐसे में आस पास के गांव के लोग भी किसानों की रैली को देखने पहुंच रहे थे।
देशभक्ति के गीतों से बांधा समा
- ट्रैक्टर रैली के दौरान रागिनी और देशभक्ति के गीतों से किसानों ने समा बांध दिया। भारत माता की जय, जय जवान जय किसान के नारों से जिला गूंज उठा।
भाकियू लोकशक्ति ने शहर में निकाली ट्रैक्टर रैली
- कृषि कानूनों के विरोध में भाकियू लोकशक्ति के कार्यकर्ताओं ने प्रीत विहार में ट्रैक्टर रैली निकाली। जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि किसान दो महीने से कड़ाके की सर्दी में आसमान के नीचे धरना दे रहे हैं। लेकिन सरकार को इसका फर्क नहीं पड़ रहा है, तीनों कानून वापस होने चाहिए। इस दौरान प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
भाकियू भानु के आह्वान पर दिल्ली रवाना होंगे ट्रैक्टर
- भाकियू भानु के आह्वान पर जिले से मंगलवार को ट्रैक्टर दिल्ली के लिए रवाना होंगे। जिलाध्यक्ष पवन हूण ने बताया कि सुबह 9 बजे अच्छेजा के पास सभी ट्रैक्टर एकत्र होंगे। इसके बाद यहीं से ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी, जो दिल्ली तक जाएगी।
रैली को लेकर पुलिस प्रशासन रहा चौकस
- ट्रैक्टर परेड को लेकर जिले में पुलिस प्रशासन पूरी तरह हाईवे पर मुस्तैद रहा। जिला मजिस्ट्रेट जहां किसानों के मूवमेंट पर नजर रखे रहे, वहीं जगह जगह पुलिस बल तैनात रहा।

कोट
एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि किसानों के मूवमेंट पर किसी प्रकार की पाबंदी नहीं है। शांतिपूर्वक दिल्ली की ओर जा रहे ट्रैक्टर को जाने दिया जा रहा है। हालांकि किसानों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील जरूर की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed