फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बुजुर्ग दंपती को बंदूक की नोंक पर बंधक बनाकर की लूटपाट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
hapur news
बुजुर्ग दंपती को बंदूक की नोंक पर बंधक बनाकर की लूटपाट
विज्ञापन

हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित प्रीत विहार कालोनी में दिन निकलते ही बेखौफ बदमाशों ने बुजुर्ग दंपती को तमंचों की नोंक पर मकान में बंधक बना लिया। मारपीट करते हुए बदमाश मकान से 50 हजार की नकदी और लाखों की कीमत के सोने-चांदी के आभूषण लूटकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ितों ने शोर मचाया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने डॉग स्कवायड के साथ जांच की।
प्रीत विहार स्थित डी ब्लाक में बुजुर्ग कमल कुमार अपनी पत्नी शारदा अग्रवाल के साथ रहते हैं। बुजुर्ग दंपती की तीनों लड़कियों की शादी हो चुकी है और वे यहां अकेले रहते हैं। मकान के बाहरी हिस्से में वह परचून की दुकान करते है। मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे तीन मास्कधारी बाइक सवार बदमाश दुकान पर पहुंचे और गुटखा मांगा। कमल जैसे ही गुटखा लेने के लिए पीछे घूमे तो एक बदमाश ने दुकान में घुसकर उन्हें दबोच लिया। इसके बाद बदमाश तमंचों के बल पर उन्हें मकान के अंदर ले गए और तमंचे की बट से मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

उन्हें बचाने दौड़ी पत्नी शारदा के साथ भी बदमाशों ने मारपीट की। बदमाशों ने दंपती को बंधक बनाकर बाथरूम में बंद कर दिया। इसके बाद घर के कोने-कोने को खंगालकर यहां से करीब 50 हजार की नकदी व लाखों की कीमत के सोने-चांदी के आभूषण लूटकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद दपंती ने शोर मचाया और पड़ोसियों की मदद से बाहर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

लूट की सूचना पर एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा, सीओ सिटी वैभव पांडेय, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम और डॉग स्कवायड को भी मौके पर बुला लिया गया। आसपास लगे सीसीटीवी भी खंगाले गए। उधर पुलिस ने प्राथमिक उपचार देने के लिए घायल बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि वारदात का खुलासा करने के लितए कोतवाली पुलिस के साथ एसओजी बी टीम को लगाया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

--
बदमाशों के लिए फायदेमंद साबित हो रही नई कालोनियां
हापुड़। प्रीत विहार क्षेत्र में पुलिस की सुस्ती के चलते बदमाश लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। टीपी नगर पुलिस की लापरवाही लगातार सामने आ रही है। जिसके चलते बदमाश नई विकसित कालोनियों को निशाना बना रह हैं। बदमाशों के बुलंद हौसलों का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कुछ दिन पहले प्रीत विहार में बदमाशों ने दरोगा के घर पर भी धावा बोल दिया था। इसके अलावा इस क्षेत्र में पूरे दिन अराजक तत्वों का आना जाना लगा रहता है। खाली पड़ी भूमि में जुआ खेलना और शराब पीना तो आम बात है। स्थानीय लोग इस बात की लगातार शिकायतें करते रहते हैं। लेकिन पुलिस इन शिकायतों को अनसुना कर देती है। इस क्षेत्र में पुलिस की रात्रि गश्त पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed