फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

जिले में सफल रहा कोरोना टीकाकरण का ड्राई रन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
hapur news
जिले में सफल रहा कोरोना टीकाकरण का ड्राई रन
विज्ञापन

हापुड़। जिले में मंगलवार को कोरोना टीकाकरण का ड्राई रन सफल रहा। 17 सत्रों पर 850 कर्मचारियों में से 87 फीसदी को काल्पनिक टीके लगाए गए। प्रत्येक चरण पर कोरोना वैक्सीन से जुड़ी जानकारी कर्मचारियों को दी गई। स्टेट ऑब्जर्वर, एडीएम, एसडीएम समेत आला अधिकारियों ने निरीक्षण कर, रिहर्सल का जायजा लिया। करीब चार घंटे तक टीकाकरण का पूर्वाभ्यास चला।
कोरोना बीमारी से बचाव को लेकर जल्द ही टीकाकरण के लिए वैक्सीन जिले में उपलब्ध होगी। इससे पहले शासन ने प्रत्येक जिले में टीकाकरण का ड्राई रन कराने के निर्देश दिए थे। सुबह साढ़े नो बजे से जिले में 6 स्थानों पर बने 17 सत्रों पर टीकाकरण का रिहर्सल शुरू किया गया।
विज्ञापन

काल्पनिक टीका लगाने के लिए 850 स्वास्थ्य कर्मियों को चयनित किया गया था। इनमें से 97 फीसदी कर्मचारी टीकाकरण के पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में शामिल हुए, जो विभाग को मिले लक्ष्य से भी ऊपर रहा। चार घंटे तक चलते रिहर्सल में प्रत्येक वह चरण पूरा किया गया, जो वैक्सीनेशन के समय जरूरी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का जायजा लेने के लिए स्टेट ऑब्जर्वर डा.ज्योतिषना, संयुक्त निदेशक डा.रेणुका, सीएमओ डा.रेखा शर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा.संजीव कुमार, डा.योगेश, डा.दिनेश खत्री, अनुज त्यागी, नीरज कुमार ने टीकाकरण का जायजा लिया।
वहीं, पुलिस प्रशासन की ओर से एडीएम जयनाथ सिंह यादव, एसपी नीरज कुमार जादौन, एएसपी सर्वेश कुमार, एसडीएम सत्यप्रकाश ने भी बूथों पर जाकर काल्पनिक टीकाकरण की स्थिति को परखा।
कई स्थानों पर इंटरनेट सेवा रही बदहाल-
कोरोना टीकाकरण के रिहर्सल के दौरान कई स्थानों पर इंटरनेट सेवा बदहाल रही। हालांकि उक्त अस्पताल के अधीक्षक ने इसकी व्यवस्था करा, किसी तरह इंटरनेट सेवा को बहाल कराया।
- कोरोना टीकाकरण के पूर्वाभ्यस की टाइमलाइन-
* सुबह 9:30 बजे सत्र का शुभारंभ।
* सुबह 10 बजे आईस बॉक्स में लाई गई काल्पनिक वैक्सीन।
* सुबह 10:15 पर लगा पहला काल्पनिक टीका।
* 17 टीमों में 85 कर्मचारियों ने किया टीकाकरण का पूर्वाभ्यास।
इस तरह लगे चरण
पहल चरण-टीकाकरण के लिए आए स्वास्थ्य कर्मियों के आईडी की जांच।
दूसरा चरण-टीकाकरण को आए स्वास्थ्य कर्मियों का ब्योरा दर्ज।
तीसरा चरण-पीपीई किट पहनी वैक्सीनेटर ने लगाया टीका।
चौथा चरण-टीका लगवाने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को आधे घंटे ऑब्जर्वेशन में रखा।
पांचवां चरण-चिकित्सक जानते रहे हालचाल।
छठा चरण-पुलिस कर्मियों ने टीकाकरण के बाद सुरक्षित स्वास्थ्य कर्मियों को बाहर निकाला।
वैक्सीनेशन के लिए पहले चरण का डाटा फीड-
कोरोना के वैक्सीनेशन के लिए शुरूआती तीन चरणों की तैयारी शुरू हो गई है। पहले चरण में 7152 स्वास्थ्य कर्मियों, दूसरे चरण में 14 हजार नगर निगम, पुलिस, राजस्व कर्मचारी और तीसरे चरण में करीब ढाई लाख 50 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग शामिल होंगे।

कोट
मुख्य चिकित्साधिकारी डा.रेखा शर्मा ने बताया कि कोरोना टीकाकरण का पूर्वाभ्यास पूरी तरह से सफल रहा है। अब जिले को वैक्सीन मिलते ही टीकाकरण चरणबद्ध तरीके से पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed