फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

भारत बंद के समर्थन में किसानों का चक्का जाम आज, होगी परेशानी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
hapur news
भारत बंद के समर्थन में किसानों का चक्का जाम आज, होगी परेशानी
विज्ञापन

हापुड़। भारत बंद के समर्थन में भाकियू के आह्वान पर मंगलवार को एनएच-9 ततारपुर बाईपास पर किसानों का कब्जा रहेगा। सुबह 11 से अपराह्न तीन बजे तक हाईवे को जाम रखा जाएगा। कार्यकर्ताओं ने गांवों में जनसंपर्क कर बड़ी संख्या में लोगों से आंदोलन में पहुंचने की अपील की। वहीं, किसानों के समर्थन में हापुड़ की गुड़ और गल्ला मंडी में भी आढ़तियों ने हड़ताल रखने का एलान कर दिया है। विभिन्न राजनीतिक पार्टियां और किसान संगठन भी इसमें शामिल हैं।
कृषि कानूनों के विरोध में बीते एक पखवाड़े से किसान दिल्ली में आंदोलन कर रहे हैं। सरकार के साथ कई बार वार्ता हो चुकी है। लेकिन इसका कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका। विरोध में किसान संगठनों ने मंगलवार को भारत बंद का एलान कर दिया है। हाईकमान के आदेश पर हापुड़ में भाकियू कार्यकर्ताओं ने ततारपुर बाईपास पर कब्जा जमा चक्का जाम का एलान कर दिया है।
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कर, किसानों से भारी संख्या में आंदोलन में शामिल होने की अपील की। मंडल उपाध्यक्ष धनवीर शास्त्री, मंडल प्रवक्ता दिनेश खेड़ा, कार्यकर्ता जतिन चौधरी ने बताया कि सरकार की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं होगी। भारत बंद को जिले में सफल बनाया जाएगा। सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक ततारपुर बाईपास पर चक्का जाम रखा जाएगा। आंदोलन को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गए हैं। जनसंपर्क करने वालों में समरपाल, सुरेश चौहान, सुरेंद्र चौहान, हरेंद्र चौहान, विकास तोमर, संजय, पवन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुड़-गल्ला मंडी में रहेगी हड़ताल
किसानों के समर्थन में हापुड़ गुड़ गल्ला मंडी के आढ़तियों ने भी हड़ताल का एलान कर दिया है। हापुड़ में देश की दूसरे नंबर की सबसे बड़ी गुड़ मंडी है। ऐसे में यहां हड़ताल से करोड़ों का कारोबार प्रभावित रहेगा। गुुड़ मंडी के अध्यक्ष संजीव कुमार आड़ वालों ने बताया कि किसानों के समर्थन में मंडी पूर्णत बंद रहेगी। वहीं, गल्ला मंडी के अध्यक्ष नरेश त्यागी ने बताया कि किसानों से ही उनका कारोबार है। ऐसे में किसानों के समर्थन में मंगलवार को मंडी में काम नहीं होगा। इसलिए किसान बुधवार को आएं।
रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार त्यागी ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न हो रहा है। अब समय आ गया है किसानों को एक जुट होकर अपनी मांगें मनवानी चाहिए। यह सरकार किसानों के शोषण से बाज नहीं आ रही है। भारत बंद को हमे सफल बनाना होगा।

सैनी महामसभा ने दिया समर्थन
सैनी महासभा के मंडल कार्यालय पर बैठक में कृषि कानूनों को लेकर 8 दिसंबर को किसानों द्वारा किए जा रहे भारत बंद का समर्थन किया गया। मंडल अध्यक्ष डा. मुकेश सैनी ने बताया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य का दायरा बढ़ाकर इसमें सभी फसलों को शामिल किया जाए, ताकि किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार आ सके। प्रदेश अध्यक्ष राकेश सैनी ने बताया कि सैनी समाज का मुख्य पेशा कृषि है, कृषि से ही सैनी समाज का भरण पोषण होता है। परंतु केंद्र सरकार उद्योगपतियों के साथ मिलकर तीन किसान कानून बिल को देश में लगाकर किसानों को बर्बाद करना चाहती है।
इस मौके पर युवा जिलाध्यक्ष योगेंद्र, मेरठ जिलाध्यक्ष दिनेश सैनी, कोशल सैनी, अनिल सैनी, रोशन लाल सैनी, पदम सैनी, ओमप्रकाश सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed