{"_id":"5f8b38398ebc3e9b93592a99","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd207260855","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर पिता-पुत्र पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर पिता-पुत्र पर हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में घुसकर पिता-पुत्र पर हमला
हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव बछलौता में कुछ लोगों ने लाठी डंडों के साथ एक घर में घुसकर मारपीट कर दी। मारपीट में पिता पुत्र घायल हो गए। पुलिस से शिकायत करने पर आरोपी हत्या की धमकी देकर फरार हो गए। एसपी के आदेश पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव बछलौता निवासी पवित्रा ने बताया कि 10 अक्तूबर की रात गांव के ही रहने वाले ऐशवीर, लीलू, लोकेंद्र, गौरव व गोलू शराब के नशे में उसके घर में घुस आए। पीड़िता पर तांत्रिक क्रिया करने का आरोप लगाते हुए गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी डंडों से उसके पुत्र अंकित व पति धर्मवीर की जमकर पिटाई की। मारपीट में पिता-पुत्र दोनों गंभीर घायल हो गए। थाने में शिकायत करने की बात पर आरोपी हत्या की धमकी देते हुए फरार हो गए। मामले की शिकायत उसने पुलिस से की लेकिन, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद मामले की शिकायत एसपी से की गई। थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक सोमबीर सिंह ने बताया कि एसपी संजीव सुमन के आदेश पर सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।