{"_id":"5f8b38f88ebc3e9bc8193e6b","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd207244799","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज तोमर और लेखपाल में जमकर चले लात घूंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज तोमर और लेखपाल में जमकर चले लात घूंसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष और लेखपाल में चले लात-घूंसे, हंगामा
धौलाना(हापुड़)। किसी बात पर शनिवार की दोपहर तहसील परिसर में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोज और लेखपाल में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों में मारपीट शुरू हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह दोनों में बीच-बचाव कराया। दोनों पक्ष थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। इसके बाद समर्थन में आए लेखपालों ने थाने का घेराव किया तो जिलाध्यक्ष उमेश राणा के नेतृत्व में भाजपाई भी देर शाम तहसील परिसर पहुंच गए। एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में दोनों पक्षों ने जमकर हंगामा हुआ। देर शाम तक दोनों पक्ष थाने में जमे रहे।
धौलाना के गांव बासतपुर निवासी मनोज गौतम भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष हैं। उनके द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार शनिवार दोपहर के समय वे किसी काम से तहसील परिसर गए थे। इस दौरान यहां मौजूद लेखपाल से किसी बात पर विवाद हो गया। आरोप है कि कहासुनी के बाद दोनों में मारपीट हुई। मौके पर लोगों ने दोनों में बीच-बचाव करा दिया। इसके बाद जिलाध्यक्ष और लेखपाल थाने पहुंच गए और एक दूूसरे के खिलाफ तहरीर दी। भाजपा जिलाध्यक्ष ने लेखपाल पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया है, जबकि लेखपाल ने भी मारपीट की शिकायत की।
मामले ने पकड़ा तूल
- मामले में शाम को लेखपाल के पक्ष में कई लेखपाल भी थाने पहुंच गए। वहीं जिलाध्यक्ष उमेश राणा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपाई भी तहसील पहुंच गए। इस दौरान मामले ने तूल पकड़ लिया। मौके पर एसडीएम अरविंद द्विवेदी और सीओ तेजवीर सिंह के समक्ष भी दोनों पक्षों में वार्ता के बाद जमकर हंगामा हुआ। भाजपाई आरोपी लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई को लेकर डटे रहे। दोनों पक्षों को सुनने के बाद एसडीएम ने पहले तो लेखपाल को निलंबित करने की बात कही, लेकिन हंगामे के बाद दोनों पक्षों में इस पर सहमति नहीं बनी।
विज्ञापन
कोट
सीओ डा. तेजवीर सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। सही साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।