{"_id":"5f5bc7428ebc3e63cb706c9e","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2052252107","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी के ओटी वार्ड में लगी आग, मची भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी के ओटी वार्ड में लगी आग, मची भगदड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएचसी के ओटी वार्ड में लगी आग, मची भगदड़
हापुड़। गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ओटी वार्ड में एसी की वायरिंग में शार्ट सर्किट होने से अचानक आग लग गई। जिससे वहां पर भगदड़ मच गई। आनन-फानन में अस्पताल के स्टाफ ने गेट बंद कर दिए जिससे अंदर धुआं हो गया। हालांकि फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने से पहले ही कर्मचारियों ने आग बुझा दी।
सीएचसी स्थित ओटी वार्ड में बीते दिनों एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिला था। इसके बाद से वार्ड बंद चल रहा था। शुक्रवार को वार्ड खोला गया था। इस दौरान एसी की वायर में शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई। इससे अस्पताल में भगदड़ मच गई, सूचना पर अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची लेकिन इससे पहले आग पर काबू पा लिया गया था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रेखा शर्मा ने बताया कि एसी की वायरिंग में आग लग गई थी। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया था।