फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

एक न्यायिक अधिकारी समेत 31 में कोरोना की पुष्टि

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
hapur news
न्यायिक अधिकारी समेत 31 में कोरोना की पुष्टि
विज्ञापन

हापुड़। जनपद के एक वरिष्ठ न्यायिक अधिकारी सहित 31 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। पुष्टि होने के बाद कचहरी परिसर में अफरातफरी का माहौल है। परिसर को 48 घंटों के लिए बंद कराकर सैनिटाइज कराना शुरू कर दिया है। सभी मरीजों को आईसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है। वहीं 35 और मरीज उपचार के बाद स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। जनपद में मरीजों की संख्या बढ़कर 2027 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को ट्रूूनेट मशीन, एंटीजन किट और आरटी-पीसीआर द्वारा की गई संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट में से 31 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार इनमें से रजनी विहार पिलखुवा के चार, शफीक कॉलोनी हापुड़ के एक, आंबेडकरनगर के एक, पुलिस लाइन के एक, आजमपुर के एक, मानक चौक के एक, रिफ्यूजी कॉलोनी गढ़ के एक, जमालपुर के एक, आवास विकास कॉलोनी मेरठ रोड के दो, चमरी के एक, उबारपुर के पांच, बक्सर के एक, शिवपुरी के दो, अलका कॉलोनी के एक, चंडी मंदिर पिलखुवा के एक, सिरौधन के एक, न्यू शिवपुरी के एक, अलकापुरम अशोक कॉलोनी के दो, श्रीनगर के एक, अल्लाबक्शपुर के एक, शेशन हाउस के एक मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। सभी मरीजों को उपचार के लिए आइसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा 35 और मरीजों की उपचार के बाद जांच रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। जिसके बाद चिकित्सकों ने इन्हें स्वस्थ घोषित कर होम क्वारंटीन करा दिया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रेखा शर्मा ने बताया कि 31 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। 35 और मरीज स्वस्थ हो गए हैं। जनपद में अभी तक 2027 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 1714 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो गए हैं। 281 मरीजों का उपचार कराया जा रहा है। जबकि 32 मरीजों की कोरोना के चलते मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed