फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बार चुनाव: आज होगा मतदान, तैयारी पूरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
hapur news
बार चुनाव आज, नए अध्यक्ष सचिव का आज होगा फैसला
विज्ञापन

हापुड़। बार एसोसिएशन हापुड़ का चुनाव आज होगा। देर शाम तक ही एसोसिएशन के नए अध्यक्ष व सचिव के अलावा नई कार्यकारिणी का फैसला हो जाएगा। हालांकि कचहरी में जिला जज के कोरोना पॉजिटिव मिलने के चलते मतदान की प्रक्रिया किसान यूनियन के कार्यालय में होगी। जबकि शाम को मतों की गिनती होगी। एल्डर कमेटी और चुनाव अधिकारियों ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं कचहरी में बृहस्पतिवार को 94 टेंडर वोट डाले गए।
शुक्रवार सुबह दस बजे से मतदान शुरू होगा। अधिवक्ताओं को सीओपी प्रमाण पत्र दिखाने के बाद ही वोट डालने की अनुमति मिलेगी। वहीं चुनाव कमेटी द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन भी करना होगा। इसके लिए अधिवक्ताओं को वोट डालते वक्त मास्क लगाना, हाथों को सैनिटाइज करना होगा। अध्यक्ष पद के लिए सुशील कुमार शर्मा व सुधीर कुमार अग्रवाल वहीं सचिव के लिए अशोक कुमार गिरी व खालिद खान के बीच मतदान होगा। इसके अलावा भी अन्य कार्यकारिणी का मतदान होगा।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी चौधरी श्यामवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को कोविड-19 दिशा-निर्देशों का पालन कराते हुए किसान यूनियन के कार्यालय में वोटिंग कराई जाएगी। सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा वहीं छह बजे से मतगणना शुरू होगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

804 में से 94 टेंडर वोट डलीं
बृहस्पतिवार को कचहरी में टेंडर वोट डाली गईं। प्रत्याशियों के नाम पर मोहर लगाने के बाद अपना मत पत्र चुनाव अधिकारी के पास जमा कराया। इस दौरान 804 में से कुल 94 टेंडर वोट डाले गए। टेंडर वोट डालने के दौरान चुनाव कार्यालय के बाहर खड़े प्रत्याशियों को भी चुनाव अधिकारी ने कई बारटोका। उनको चुनाव कार्यालय से उचित दूरी बनाने की भी चेतावनी दी।

एल्डर कमेटी और चुनाव अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
अधिवक्ताओं ने बार चुनाव में फर्जी वोट का अंदेशा जताते हुए बृहस्पतिवार को टेंडर वोटिंग के दौरान हंगामा किया। उन्होंने चुनाव अधिकारी और एल्डर कमेटी को एक ज्ञापन भी सौंपा। उन्होंने कई मतों की जांच कराने की मांग की। एल्डर कमेटी के चेयरमैन सुरेंद्र दत्त शर्मा ने चुनाव अधिकारी से मामले में नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की।
इन पदों पर होगा मतदान
पद प्रत्याशी
अध्यक्ष सुशील चंद शर्मा, सुनील कुमार अग्रवाल
वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनाम सिंह, विनोद कुमार सिंह तोमर
सचिव अशोक कुमार गिरी, खालिद खान
सह सचिव प्रकाशन संजीव कुमार, श्रीराम प्रजापति
सह सचिव प्रशासन अनुराधा पौसवाल, रवि कुमार
कोषाध्यक्ष भूषण प्रशांत, विनिता त्यागी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed