{"_id":"5f591c6e8ebc3e447d7b22fb","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd205155850","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ के एएसआई का पिस्टल व मैगजीन युवतियों ने उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएफ के एएसआई का पिस्टल व मैगजीन युवतियों ने उड़ाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएफ के एएसआई का पिस्टल व मैगजीन युवतियों ने उड़ाया
हापुड़। बीएसएफ में तैनात एएसआई के बैग से ई-रिक्शा में सवार एक महिला व दो युवतियों ने लाइसेंसी पिस्टल व मैगजीन चोरी कर ली। पीड़ित ने मामले की एफआईआर दर्ज कराई है।
कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड प्रीत विहार निवासी मुनीष कुमार बीएसएफ में एएसआई पद पर तैनात हैं। वर्तमान में उनकी पोस्टिंग त्रिपुरा के महारानीचेरा में है। वह कुछ दिन पहले छुट्टी पर घर आए थे। तीन सितंबर 2020 को वह अपनी पत्नी रश्मि त्यागी के साथ अपने पुत्र अतिन के कस्बा बाबूगढ़ स्थित मकान पर गए थे। शाम के समय वह पत्नी के साथ ई-रिक्शा में सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में ई-रिक्शा में एक महिला व दो युवतियां भी सवार हो गईं।
आरोप है कि उक्त तीनों ने उसके बैग में रखी उसकी लाइसेंसी पिस्टल व 16 कारतूस के साथ दो मैगजीन चोरी कर ली। घर पहुंचने पर पीड़ित को पिस्टल चोरी होने की जानकारी हुई। पीड़ित ने बताया कि उसने कोतवाली नगर, थाना देहात व बाबूगढ़ में पुलिस से शिकायत की। एसपी से शिकायत के बाद भी राहत नहीं मिली। इसके बाद पीड़ित सोमवार को एडीजी राजीव सभरवाल के कार्यालय पर पहुंचा और एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जिसके बाद देहात थाना क्षेत्र में पीड़ित की एफआईआर दर्ज की गई है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।