{"_id":"5f591bd28ebc3e45aa75dc6d","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd205155668","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालान काटने पर हुआ हंगामा, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालान काटने पर हुआ हंगामा, लगा जाम
विज्ञापन
दिल्ली रोड पर चालान काटने को लेकर हुये हंगामे के दौरान लगी भीड़
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चालान काटने पर हुआ हंगामा, लगा जाम
हापुड़। दिल्ली रोड पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा बाइक सवार दो युवकों का चालान काटने पर जमकर हंगामा हुआ। युवकों ने पुलिस कर्मियों पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इस दौरान वहां जाम लग गया। पुलिसकर्मी दोनों युवकों को कोतवाली ले गई। जहां दोनों ने अपने परिजनों के बीच गलती स्वीकार की। जिसके बाद दोनों युवकों को छोड़ दिया गया।
हापुड़ निवासी दो युवक बाइक से दिल्ली जा रहे थे। युवकों ने हेलमेट हाथ में ले रखा था। जिसके कारण ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने उनको अपना घर कॉलोनी गेट के पास रोक लिया तथा उनका चालान काट दिया। जिस पर युवकों ने हंगामा शुरू कर दिया। युवकों द्वारा एसपी से शिकायत करने की बात पर हंगामा और बढ़ गया। करीब 20 मिनट तक सड़क पर हंगामा होता रहा। सीवर लाइन की खुदाई के चलते वहां पहले ही वाहनों की लाइन लगी हुई थी, हंगामा के चलते वहां जाम लग गया। काफी देर तक जब मामला शांत नहीं हुआ तो दोनों युवकों को पुलिस कोतवाली लेकर आ गई। जहां उनके परिजनों को बुलाया गया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना का कहना है कि दोनों युवकों ने हेलमेट हाथ में ले रखा था। ट्रैफिक पुलिस द्वारा रोकने पर हंगामा हुआ। बाद में युवकों के परिजन भी थाने पहुंच गए, जहां युवकों द्वारा माफी मांगने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।