फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

डिवाइडर से टकराई बाइक, वृद्ध की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
hapur news
डिवाइडर से टकराई बाइक, वृद्ध की मौत
विज्ञापन

हापुड़। नेशनल हाईवे 09 पर कुचेसर रोड चौपले के पास फ्लाईओवर के डिवाइडर से बाइक टकरा गई। दुर्घटना के बाद करीब 20 मिनट तक घायल मौके पर पड़ा तड़पता रहा। राहगीर की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उपचार के दौरान वृद्ध की मौत हो गई।

बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर मंगलवार देर रात एक वृद्ध बाइक पर सवार होकर हापुड़ से गढ़ की ओर जा रहा था। जैसे ही वह कुचेसर रोड चौपला फ्लाईओवर के पास पहुंचा तो पुल और सर्विस रोड के बीच बने डिवाइडर से बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद करीब बीस मिनट तक घायल सड़क पर तड़पता रहा। लेकिन उसकी सूचना किसी ने पुलिस को नहीं दी। काफी देर किसी राहगीर ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान वृद्ध ने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी राहुल चौधरी ने बताया कि मृतक की पहचान विरेंद्र पुत्र सरदार सिंह निवासी भगवान पुर सिंभावली के रूप में हुई है। देर शाम विरेंद्र बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम की स्थिति थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed