{"_id":"5f5917c18ebc3e54c6329366","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2051546131","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबी चालक की लापरवाही से खतरे में आई 40 यात्रियों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराबी चालक की लापरवाही से खतरे में आई 40 यात्रियों की जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराबी चालक की लापरवाही से खतरे में आई 40 यात्रियों की जान
हापुड़। बदायूं से दिल्ली के बीच चलने वाली हापुड़ डिपो की रोडवेज बस के चालक ने मंगलवार को शराब के नशे में धुत होकर 40 यात्रियों की जान संकट में डाल दी। अनियंत्रित बस नहर में गिरने से बाल बाल बच गई। परिचालक ने एआरएम में इसकी सूचना दी। आनन फानन में टीम ने बुलंदशहर के पास चालक को पकड़ लिया। उसकी सेवा समाप्त कर दी गई है।
हापुड़ डिपो की बस बदायूं से दिल्ली आ रही थी। संविदा चालक कौशल कुमार ने भिन्नौर स्थित ढाबे पर बस को रोककर शराब का सेवन किया। इसके बाद वह बस चलाने लगा, लेकिन कुछ ही देर में नशे में धुत हो गया कि उसे सुध नहीं रही। मार्ग में पड़ने वाली नहर में बस गिरने से बाल बाल बच गई। इस दौरान बस में 40 यात्री सवार थे, उनमें चीख पुकार मच गई। घबराए परिचालक ने इसकी सूचना एआरएम को दी तो निगम में अफरातफरी मच गई। आनन फानन में उन्होंने टीम को रवाना किया। चालक कौशल कुमार को बुलंदशहर के पास पकड़ लिया गया। इसके बाद अन्य चालक को बस में भेजा। चालक की इस लापरवाही ने 40 यात्रियों की जान संकट में डाल दी। समय रहते निगम के अधिकारी नहीं जागते तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल चालक कौशल कुमार की सेवा समाप्त कर दी गई है।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एनपी सिंह ने बताया कि चालक कौशल कुमार ने शराब पीकर बस चलाई। इसका वीडियो और फोटो भी लिए गए हैं। चालक की सेवा समाप्त कर दी गई है। बसों का संचालन गलत तरीके से नहीं करने दिया जाएगा।