{"_id":"5f57b2468ebc3e2bf625cd81","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd205084369","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के दस्तावेज लेकर दिल्ली पहुंची सीबीआई की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के दस्तावेज लेकर दिल्ली पहुंची सीबीआई की टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों के दस्तावेज लेकर दिल्ली पहुंची सीबीआई की टीम
हापुड़। सिंभावली शुगर मिल द्वारा ओरियंटल बैंक आफ कामर्स से लिए गए 148 करोड़ के लोन के मामले में सीबीआई की टीम फिलहाल किसानों से दस्तावेज लेकर दिल्ली लौट गई है। कुछ दिन बाद सीबीआई टीम फि र से जांच के लिए जनपद आएगी। वहीं सिंभावली मिल ने आरटीआई एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगत सिंह त्यागी की हत्या से किसी प्रकार का संबंध होने से इंकार किया है।
गौरतलब है कि पिछले करीब पंद्रह दिन से सीबीआई की टीम जिले में डेरा डाले थी। टीम ने यहां हापुड़ के अलावा गौतमबुद्ध नगर, मेरठ और बुलंदशहर के किसानों से लोन के संबंध में उनके बयान लिए थे। टीम अभी तक 250 गांवों के करीब सात सौ किसानों से पूछताछ कर चुकी है। लेकिन अब टीम दिल्ली लौट चुकी है। सूत्रों की माने तो फिलहाल सीबीआई की 80 प्रतिशत जांच पूरी हो चुकी है। दस्तावेजों को जमा करने के लिए टीम को दिल्ली मुख्यालय जाना पड़ा है। कुछ दिन बाद टीम द्वारा एक बार फिर जांच शुरू की जाएगी। वहीं सिंभावली मिल के प्रवक्ता/एजीएम जनसंपर्क दिनेश शर्मा ने मंगत सिंह त्यागी की हत्या में मिल प्रबंधन पर लगे आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने बताया कि
मंगत सिंह त्यागी की वर्ष 2014 में गोली मारकर हत्या की गयी थी जिसके तीन आरोपी आज भी जेल में है। उनके पुत्र द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं।