{"_id":"5f57b1908ebc3e43614eaece","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2050841180","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य कर्मी समेत 25 मरीजों में कोरोना की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य कर्मी समेत 25 मरीजों में कोरोना की पुष्टि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य कर्मी समेत 25 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले
हापुड़। जिले में मंगलवार को सिंभावली पीएचसी के स्वास्थ्य कर्मी समेत 25 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। आननफानन में संक्रमितों को आइसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है, जबकि 14 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए।
कोरोना का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को एंटीजन किट की जांच में 24 और लैब की जांच में एक पॉजिटिव मिला। कुल 25 मरीज संक्रमित मिले। इनमें कोठी सादक अली के एक, सिंभावली पीएचसी के एक अनवरपुर के एक, चंदन नगर पिलखुवा के दो, रघुवीर गंज के एक, ज्ञानलोक के दो, शक्तिनगर के एक, नंदपुर धौलाना के एक, छिद्दापुरी के एक, टिकरी के एक, सिद्धार्थनगर के एक, आवास विकास मेरठ रोड में एक, उपैड़ा के एक, कल्याणपुर के एक, पन्नापुरी के एक, ककराना के दो, मोहननगर पिलखुवा के एक, अचपलगढ़ी के एक, लठिरा गढ़ के एक, सदरपुर के एक, अर्जुननगर के एक, गालंद के एक, अठसैनी के एक मरीज शामिल हैं।
इन मरीजों को आइसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है। जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1953 पहुंच गई है। जबकि मंगलवार को 14 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए। जिले में अब स्वस्थ होने वालों की संख्या 1665 पहुंच गई है। जबकि 256 का उपचार जारी है। वहीं 32 की अब तक मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि जिले में अब तक 10,1336 लोगों की जांच हो चुकी है। संपर्क में आए लोग अपने स्वस्थ की जांच करा लें।