{"_id":"5f4bdd428ebc3e3d152a9659","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd204529761","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की तस्करी रोकने को पुलिस के छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की तस्करी रोकने को पुलिस के छापे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब की तस्करी रोकने को पुलिस ने मारे छापे
हापुड़। शराब की तस्करी करने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा जिले में अभियान चलाया गया। इसमें सैकड़ों अवैध शराब के पव्वों समेत कई लोगों को हिरासत में लिया गया। अन्य प्रदेशों में निर्मित शराब को यहां अवैध तरीके से लाकर बिक्री की तैयारी थी।
हाफिजपुर थाना क्षेत्र के टोल के पास गुलावठी के मिठ्ठेपुर निवासी शहनवाज पुत्र छोटे के पास से देशी शराब के 26 पव्वे बरामद किए गए। कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित सबली गांव के रास्ते पर लज्जापुरी निवासी पवन पुत्र जगदीश, अर्जुननगर निवासी योगेंद्र पुत्र ऋषिपाल के पास से अरुणांचल मार्का के 84 पव्वे बरामद किए गए। कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास पीली कोठी मंदिर के पास अमृत विहार निवासी कपिल पुत्र सुरेश जाटव के पास से 11 पव्वे देशी शराब बरामद किए गए। कोतवाली क्षेत्र के एक फार्म हाउस के पास से अहमदनगर दादरी निवासी नगरलाल पुत्र छिद्दा सिंह जावट के पास से 15 पव्वे बरामद किए गए। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गोहरा जाने वाले मार्ग पर गोहरा निवासी सोनू पुत्र सुंदर के पास से 90 पव्वे बरामद किए गए। वहीं, इसी थाना क्षेत्र के हाजीपुर रमपुरा मार्ग पर नट बस्ती रमपुरा निवासी राजीव पुत्र रतनलाल के पास से 45 अवैध शराब के पव्वे पकड़े।
हापुड़ देहात क्षेत्र के पटना मोड़ पर जिला संभल के गांव सिरसानल निवासी सुशील पुत्र साहब सिंह के पास से 30 केन बीयर, इसी थाना क्षेत्र में दादरी निवासी सोनू पुत्र धर्मपाल के पास से 30 अवैध शराब के पव्वे बरामद किए गए हैं। शराब तस्करी में जुटे आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन
एएसपी सर्वेश कुमार मिश्र ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों को नहीं छोड़ा जाएगा। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।