{"_id":"5f4bdd438ebc3e71905c90b3","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2045294123","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली के बाहर डिवाइडर का निर्माण शुरू, जाम से होगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाली के बाहर डिवाइडर का निर्माण शुरू, जाम से होगी परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली के बाहर डिवाइडर का निर्माण शुरू, जाम से होगी परेशानी
हापुड़। नगर कोतवाली के बाहर डिवाइडर निर्माण कराने के लिए रविवार को पुराने डिवाइडर को तोड़ने का काम किया गया। जल्द ही डिवाइडर का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। आए दिन जाम की गिरफ्त में रहने वाले तहसील चौपले गुजरने वाले लोगों को कार्य पूरा होने तक जाम की समस्या का सामना करना पड़ेगा।
नगर पालिका परिषद हापुड़ द्वारा गढ़ रोड फ्लाईओवर से मेरठ तिराहे तक डिवाइडरों का सुंदरीकरण कराया जा रहा है। गढ़ फ्लाईओवर से सूरी स्वीट तक निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। रविवार को नगर कोतवाली के सामने वाले पुराने डिवाइडर को भी तोड़ने का कार्य हुआ। इसके मलबे को पूरी तरह से हटवा दिया गया। अब डिवाइडर का निर्माण कराया जाएगा। उसके बाद डिवाइडर के सुंदरीकरण का कार्य होगा।
नगर पालिका अफसर जल्द ही कार्य को कराए जाने का दंभ भर रहे हैं। निर्माण कार्य के चलते तहसील चौपले पर जाम की समस्या भी बन सकती है। निर्माण कार्य पूरा होने तक लोगों को जाम के झाम में जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन
नगर पालिका ईओ जेके आनंद ने बताया कि डिवाइडरों का सुंदरीकरण कराया जा रहा है। जल्द ही तहसील चौपले के डिवाइडर का कार्य भी पूरा हो जाएगा।