फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

आज तीन घंटे गुल रहेगी बिजली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
hapur news
आज तीन घंटे गुल रहेगी बिजली
विज्ञापन

हापुड़। एचटी लाइन पर पेड़ों की छटाई के चलते बुलंदशहर रोड स्थित रामपुर बिजलीघर व पटना मुरादपुर बिजलीघर से जुड़े करीब इलाकों में रविवार को सुबह करीब तीन घंटे आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
रामपुर व पटना मुरादपुर बिजलीघर से देवलोक कालोनी, पन्नापुरी, स्वर्ग आश्रम रोड, इंद्रलोक, श्रीनगर, पटेल नगर, शिवपुरी, त्यागी नगर, कृष्णा नगर, गढ़ रोड, सरकारी अस्पताल सहित करीब एक दर्जन मोहल्लों को बिजली आपूर्ति दी जाती है। रविवार को हाईटेंशन लाइन पर पेड़ों की छटाई कार्य के चलते सुबह 6 से 9 बजे तक इन मोहल्लों की आपूर्ति बाधित रहेगी। ऐसे में लोगों को समस्या का सामना करना पड़ सकता है। अवर अभियंता विजयशंकर प्रजापति ने बताया कि हाईटेंशन लाइन के समीप स्थित पेड़ों की छटाई कार्य के चलते 3 घंटे आपूर्ति बधित रहेगी, उसके बाद आपूर्ति सुचारू रूप से शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

----------------
मेरठ रोड आवास विकास कॉलोनी की बत्ती गुल
हापुड़। मेरठ रोड आवास विकास कॉलोनी में शनिवार को बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। घंटों तक बिजली नहीं आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लाइन में फाल्ट की वजह से यह समस्या होनी बतायी गई। लोगों को पानी किल्लत व जरूरी कार्य निपटाने में काफी परेशानी हुई। आए दिन इस तरह की समस्या से लोगों में रोष व्याप्त है। एसडीओ द्वितीय राजीव कुमार ने बताया कि फाल्ट की वजह से यह समस्या बनी थी। जिसे दुरुस्त करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed