{"_id":"5f4a98918ebc3e2a9627f272","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2044798160","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुहर्रम आज, जूलुस रोकने के लिए पुलिस ने कसी कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुहर्रम आज, जूलुस रोकने के लिए पुलिस ने कसी कमर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहर्रम पर नहीं निकलेगा जुलूस, पुलिस ने बढ़ाई सख्ती
हापुड़। मोहर्रम पर जनपद में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए जाएंगे। जुलूस रोकने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। संभावित स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। इसके अलावा एलआईयू को सक्रिय करते हुए सेक्टर मजिस्ट्रेटों को भी अपने अपने क्षेत्र में तैनात रहने के आदेश दिए गए हैं।
कोरोना संकट के बीच मोहर्रम 30 अगस्त को मनाया जाएगा। शिया समुदाय के लोगों द्वारा जुलूस निकाले जाने के साथ-साथ मातम मनाया जाता है। कोरोना काल के चलते इस बार ताजिये का जुलूस निकाले जाने पर प्रतिबंध है। इसको लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का प्रबंध किया गया है।
डीएम और एसपी ने मामले सख्ती बरतने के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को आदेश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में राजस्वकर्मियों की तैनाती करें। सभी मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों में सुनिश्चित कर लें कि उनके क्षेत्र में कोई विवाद की स्थिति तो नहीं है।
विज्ञापन
थाना स्तर पर तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट -
थाना स्तर पर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। इनमें समस्त तहसील क्षेत्र हापुड़ में उपजिलाधिकारी हापुड़, कोतवाली क्षेत्र हापुड़ नगर में तहसीलदार हापुड़, थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में तहसीलदार न्यायिक हापुड, थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में नायब तहसीलदार हापुड़ तैनात रहेंगे। इसी प्रकार जनपद की तीनों तहसीलों पर जिलेवार मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे।
--
जुलूस निक ालने वाले स्थानों पर रहेगी सख्ती
जुलूस इस बार पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। लेकिन सूचनाएं मिल रही हैं कि कुछ युवक मातम कर जुलूस निकाल सकते हैं। ऐसे में पुलिस जुलूस निकालने वाले संभावित स्थानों पर तैनात रहेगी। एलआईयू को भी निर्देशित किया है कि वे इस संबंध में अपने स्तर से जांच करें। इसके अलावा शिया धर्म गुरुओं से इस संबंध में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहले ही वार्ताकर चुके हैं। एक बार फिर उनसे संपर्क कर उनसे कोरोना को लेकर जुलूस न निकाले जाने के लिए सहयोग की अपील की जाएगी। लोगों से घरों में रहकर ही धार्मिक क्रियाकलाप करने की अपील की जाएगी।
इसके अलावा नगर पालिकाओं के अधिशासी अधिकारियों को संबंधित मोहल्लों में साफ-सफाई, फॉगिंग, पेयजल व्यवस्था सुचारू रखने, ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता को विद्युत आपूर्ति सुचारू कराने के निर्देश दिए गए हैं।
कोट-
एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा का कहना है कि कोरोना काल को लेकर मुर्हरम पर जुलूस निकालने पर प्रतिबंध है। इसके लिए संबंधित स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। शांति व्यवस्थाएं बनाने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं।