{"_id":"5f494cce8ebc3e3ce65e1414","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2044299156","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबली में गंदगी, जलभराव पर फूटा ग्रामीणों की गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबली में गंदगी, जलभराव पर फूटा ग्रामीणों की गुस्सा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबली में जलभराव पर फूटा ग्रामीणों की गुस्सा, किया प्रदर्शन
हापुड़। गांव सबली के तालाब में फैली गंदगी, रास्तों पर जलभराव और नाले किनारे जर्जर अवस्था में रखे ट्रांसफार्मर के विरोध में शुक्रवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन कर, ब्लॉक के घेराव की चेतावनी दी। साथ ही अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप लगाया।
सबली के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में स्थित तालाब की सफाई बीते काफी दिनों से नहीं हो सकी है। आलम यह है कि हल्की बरसात होते ही तालाब ओवर फ्लो हो जाता है, रास्तों पर गंदगा पानी बहता है। इन दिनों संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ रहा है। ऐसे में दूषित पानी भरा होने से मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है। जिसके चलते लोगों में भय व्याप्त है। इतना ही नहीं नाले किनारे जर्जर अवस्था में रखा ट्रांसफार्मर काल का सबब बन रहा है। पानी में करंट दौड़ने से अक्सर लोगों की जान का खतरा बन जाता है। इस संबंध में अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। इसके विरोध में ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन कर, अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की।
जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर ब्लॉक के घेराव की चेतावनी दी है। सनी त्यागी ने कहा कि इस मामले में डीएम से शिकायत की जाएगी। जल्द राहत नहीं मिली तो आंदोलन भी होगा। प्रदर्शन करने वालों में विशाल त्यागी, नीरज त्यागी, ललित त्यागी, मिथुन, कलवा गोस्वामी, ललित जाटव, पिंटू जाटव आदि मौजूद रहे।