{"_id":"5f1b25358ebc3e63e125f1dd","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd202518044","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता ने दो लाख रुपये की सुपारी देकर करायी थी अपने इकलौते बेटे की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता ने दो लाख रुपये की सुपारी देकर करायी थी अपने इकलौते बेटे की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता ने दो लाख रुपये की सुपारी देकर कराई थी इकलौते बेटे की हत्या
हापुड़। थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव माधापुर के जंगल में 21 जुलाई को हुई गाजियाबाद निवासी युवक की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। वहीं आरोपियों को बृहस्पतिवार की रात गांव हरोड़ा मार्ग से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार युवक की हत्या उसके ही पिता ने दो लाख रुपये की सुपारी देकर कराई थी। वह अपने इकलौते पुत्र की बुरी आदतों व उसके उत्पीड़न से परेशान थे। जिसके चलते उसने पड़ोसी के साथ मिलकर पुत्र की हत्या कराने की साजिश रची। पुलिस ने आरोपियों से 1.30 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं।
एसपी संजीव सुमन ने बताया कि 22 जुलाई की सुबह गांव माधापुर के किसानों ने गांव के जंगल में एक पीले रंग की कार में युवक का शव ड्राइवर सीट पर पड़ा देखा। युवक का गला धारदार हथियार से रेतने के बाद कपड़े से कार की ड्राइवर सीट से बांधा गया था। पुलिस ने शव की शिनाख्त ऋषभ तोमर पुत्र कमल चंद तोमर निवासी ए-142 डिफेंस कॉलोनी, भोपुरा, थाना साहिबाबाद जनपद गाजियाबाद के रूप में की थी। पुत्र की हत्या की जानकारी मिलने पर उसके पिता कमल चंद की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। वारदात का पर्दाफाश करने के लिए थाना पुलिस व एसओजी द्वितीय टीम को लगाया गया था। जांच के दौरान पुलिस के शक की सुई मृतक के पिता कमल चंद तोमर पर आ टिकी।
पूछताछ करने पर कमल चंद ने बताया कि पुत्र के गलत आचरण व उत्पीड़न से उसका परिवार त्रस्त हो चुका था। शराब पीकर वह आए दिन अपने माता व पिता के साथ मारपीट करता था। वहीं अन्य परिजनों के साथ भी ऐसा ही बरताव करता था। जिसके बाद उसने परिचित जिला गाजियाबाद के थाना लोनी क्षेत्र के प्रशांत विहार निवासी सन्नी उर्फ कमल पाल से संपर्क साधा। सन्नी ने ऋषभ की हत्या कराने के लिए हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के न्यू भीमनगर निवासी प्रमोद को अपने साथ शामिल कर लिया।
विज्ञापन
सन्नी और प्रमोद ने ऋषभ को शराब पिलाई और गांव औरंगाबाद माधापुर के जंगल में ले गए। जहां 21 जुलाई को कार में उसकी गला घोटकर व शराब की बोतल के कांच से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने सन्नी व प्रमोद को बृहस्पतिवार रात गांव हरोड़ा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से सुपारी में दिए गए 1.30 लाख रुपये बरामद कर लिए गए, जबकि बाकी पैसे उन्होंने खर्च कर दिए।