{"_id":"5f1b25f98ebc3e636b75cb38","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd202513458","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव मुदाफरा में चिकित्सक ने फैलाया कोरोना का संक्रमण, कई लोग बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव मुदाफरा में चिकित्सक ने फैलाया कोरोना का संक्रमण, कई लोग बीमार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव मुदाफरा में चिकित्सक ने फैलाया कोरोना का संक्रमण, कई लोग बीमार
हापुड़। गांव मुदाफरा इन दिनों कोरोना के संक्रमण से जूझ रहा है। जैदी फार्म निवासी एक व्यक्ति ने डीएम कार्यालय में शिकायत कर, गांव में संक्रमण फैलाने का आरोप एक चिकित्सक पर लगाया है, जो कार्रवाई के डर से हापुड़ की सीमा से बाहर निकल, मेरठ जिले की सीमा में बिना डिग्री के ही क्लीनिक चला रहा है।
जैदी फार्म निवासी सलीम अहमद ने बताया कि मुदाफरा निवासी एक चिकित्सक गलत तरीके से क्लीनिक का संचालन करता है। पहले वह गांव में ही क्लीनिक चलाता था, लेकिन सीएमओ कार्यालय की कार्रवाई के बाद उसने यहां क्लीनिक बंद कर दिया और मेरठ जिले की सीमा में अधिकारियों से सांठगांठ कर, क्लीनिक चलाने लगा। उसके पास दूर दराज के राज्यों से भी मरीज आते हैं।
ऐसे में इन दिनों उसके क्लीनिक पर कार्य करने वाला एक कर्मचारी कोरोना पॉजीटिव मिला है जो मुदाफरा गांव का ही निवासी है, इसके साथ ही बहुत से अन्य लोगों में भी यह संक्रमण फैला दिया है। गांव में सीलिंग होने से लोग परेशान है, उक्त चिकित्सक फिर भी बिना डिग्री के ही अपना क्लीनिक चलाकर लोगों की जान मुश्किल में डाल रहा है। इस मामले में डीएम कार्यालय में शिकायत कर, कार्रवाई की गुहार लगाई है।