फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

त से शहर में आफत, हर जगह जलभराव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
hapur news
बरसात से शहर में आफत, हर जगह जलभराव
विज्ञापन

हापुड़। मंगलवार को कुछ देर की बरसात से शहर वासियों की आफत आ गई। शहर में मुख्य सड़कों से लेकर कई मोहल्लों में जलभराव हो गया। हर जगह पानी ही पानी नजर आ रहा था। कई लोगों के घरों में भी पानी भर गया। शहर पर दिखने वाली गंदगी व सिल्ट ने पालिका के सफाई अभियान की भी पोल खोलकर रख दी। सफाई के नाम पर लाखों खर्च करने का दम भरने वाली पालिका की मंगलवार की बारिश ने पोल खोलकर रख दी। जनता में भी पालिका के प्रति रोष नजर आया।
मानसून की बरसात जितनी राहत देने वाली होती है उससे कहीं ज्यादा आफत भी लेकर आती है। हापुड़ का जलभराव से मानों पुराना नाता हो चला है। हर वर्ष पालिका मानसून से पहले शहर के नालों से लेकर नालियों तक को सफाई करने का दावा करती है। पालिका के सफाई कर्मचारियों के अलावा प्राइवेट ठेकेदार को भी इसका जिम्मा दिया जाता है। लेकिन बरसात शुरू होते ही ये दावे फेल हो जाते हैं। इस बार भी यही हालात नजर आ रहे हैं। नालों की सफाई कराने के पालिका ने इस बार भी खूब दावे किए, यहां तक कि सोशल मीडिया पर भी फोटो डाले गए। लेकिन एक दो दिन की ही बरसात ने इन दावों की पोल खोल दी।
विज्ञापन

मंगलवार को हुई कुछ घंटों की बारिश होने पर ऐसे नजारे शहर में जगह-जगह देखने को मिले। शहर के कई गली-मोहल्लों से लेकर सड़कों पर जलभराव देखने को मिला। गली-मोहल्ले तरणताल में बदले दिखाई दिए। नालों के ओवरफ्लो होने से कई घरों में बारिश का पानी भी पहुंच गया। इससे लोगों के घरों में रखे सामान भी प्रभावित हुए। वहीं जब पानी कम हुआ तो गंदगी व सिल्ट ने और मुसीबत बढ़ा दी। लोगों ने नगर पालिका अफसरों पर ध्यान नहीं देने का भी आरोप लगाया। नाला सफाई कराने के नाम पर महज खानापूर्ति करने का भी दावा किया। नगर पालिका के मुख्य सफाई निरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि नालों की सफाई निरंतर कराई जा रही है। जहां भी जलभराव की समस्या है वहां पर प्राथमिकता से सफाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन में जलानी पड़ी वाहनों की लाइट
मंगलवार दोपहर को मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में काले बादल छाने से एकाएक मौसम पूरी तरह से बदल गया। मौसम सुहावना होने से लोगों ने गर्मी से भी राहत की सांस ली। इससे दिन में ही अंधेरा होने पर सड़कों पर गुजरते वाहनों की लाइटें भी जलती दिखी। ऐसा नजारा गढ़ रोड, बुलंदशहर रोड, दिल्ली रेाड पर देखने को मिला। बारिश से बचाव करने के लिए लोगों ने छाते का भी प्रयोग किया।

घंटो गुल रही बत्ती
झमाझम बारिश होने पर करीब दो घंटे तक बिजली कटी रही। बारिश के दौरान किसी तरह का फाल्ट नहीं हो। इसको लेकर सावधानी बरती गई। बारिश में खंभों आदि में करंट उतरने से दुर्घटना नहीं हो। बिजली विभाग के अफसर कर्मचारी भी बारिश में होने वाले फाल्टों को लेकर सतर्क रहे।
शहर में इन इलाकों में हुआ जलभराव
मोहल्ला कोठीगेट, गढ़ रोड , बुलंदशहर रोड पर पुरानी चुंगी के निकट, आवास विकास मेरठ रोड, नगर पालिका परिसर, मोदी नगर रोड,
मोहल्ला चमरी, अर्जुन नगर, रेलवे रोड, गोल मार्केट, शिवपुरी, स्वर्ग आश्रम रोड सहित कई मोहल्लों में जलभराव हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed