{"_id":"5ef8d4678ebc3e42b3203c7e","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd201054536","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहात में चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहात में चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहात में चल रही अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़
हापुड़। कोतवाली पुलिस व स्वॉट टीम ने मोहल्ला मोती कालोनी के पास थाना देहात क्षेत्र के जंगल में अर्धनिर्मित मकान में चल रही अवैध असलाह बनाने के फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। गिरोह के सरगना समेत दो बदमाशों को भी गिरफ्तार किया गया है। टीम ने मौके से बने अधबने अवैध हथियार व उपकरण बरामद किए हैं।
पुलिस ऑफिस में एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शनिवार रात कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध सक्सेना, क्राइम डिटेक्शन टीम प्रभारी सरवन गौतम व स्वॉट प्रथम टीम प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान सूचना मिली कि मोहल्ला मोती कॉलोनी के पीछे थाना देहात क्षेत्र के जंगलों में एक निर्माणाधीन मकान में चल रही अवैध असलाह बनाने की फैक्टरी चल रही है। सूचना के बाद पुलिस टीम संयुक्त रूप से फैक्टरी पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से तमंचे बना रहे मेरठ के थाना खरखौदा क्षेत्र के गांव नालपुर निवासी तेज सिंह व थाना ट्रांसपोर्टनगर क्षेत्र के गोलाबड रोहटा रोड निवासी रविंद्र को दबोच लिया। पुलिस ने मौके से एक राइफल, एक बंदूक, एक पिस्टल, 7 तमंचे, भारी मात्रा में अर्धनिर्मित तमंचे व बनाने में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एएसपी ने बताया कि आरोपी अवैध असलाह की सप्लाई कहां करते थे। इसकी जांच की जा रही है।