{"_id":"5ef8d3a78ebc3e42e11746a6","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2010458140","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से रुपये लेने निकले युवक का नहर के पास मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से रुपये लेने निकले युवक का नहर के पास मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक का नहर के पास मिला शव, हत्या की आशंका
हापुड़। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सपनावत नहर के पास एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। परिजनों के अनुसार युवक शनिवार शाम किसी से उधार दिए गए रुपये लेेने के लिए घर से निकला था और तभी से लापता था। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव उबारपुर निवासी मोनू (24) पुत्र अमरपाल प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्य करता था। हाल में वह फ्रेट कोरिडोर के तहत चल रहे कार्य में ड्यूटी कर रहा था। परिजनों के अनुसार शनिवार की शाम वह घर से किसी व्यक्ति को उधार दिए गए रुपये वापस लाने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर रात तक भी वापस नहीं लौटा। हालांकि परिजनों ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। रविवार सुबह कुछ लोगों को उसका शव सपनावत नहर के पास पटरी पर पड़ा मिला। युवक के सिर में चोट लगी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को मामले की सूचना दी। परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस फिलहाल इसे दुर्घटना मान रही है।
हाफिजुपर थाना प्रभारी कोशलेंद्र सिंह का कहना है कि युवक ईंटों की सीढ़ियों पर मुंह के बल पड़ा मिला था। चेहरे पर ही चोट के निशान है। आशंका है कि गिरने से उसकी मौत हुई है। हालांकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों से मिली तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।