{"_id":"5ef8d3a88ebc3e42b62d073f","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2010457113","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने आंदोलन की बनाई रणनीति,30 जून को कुचेसर चौपला पर होगा धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने आंदोलन की बनाई रणनीति,30 जून को कुचेसर चौपला पर होगा धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू ने गांव में जनसंपर्क कर आंदोलन की बनाई रणनीति
हापुड़। पेट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में भाकियू कार्यकर्ता 30 जून को आंदोलन करेंगे। इसके लिए जन संपर्क कर रणनीति तैयार की जा रही है। जिले में अलग अलग स्थानों पर धरना प्रदर्शन होंगे। सरकार की नीतियों के विरोध में यह आंदोलन किए जाने की बात कही जा रही है। कार्यकर्ताओं के ऐलान के बाद जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गया है।
रविवार को गांव रसूलपुर में जनसंपर्क के दौरान भाकियू जिलाध्यक्ष धनवीर शास्त्री व कार्यकर्ता जतिन चौधरी ने कहा कि सरकार की किसानों के प्रति अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 30 जून को कुचेसर रोड चौपला पर धरना प्रदर्शन कर, सरकार से इन समस्याओं के निस्तारण की आवाज उठायी जाएगी। जिला प्रशासन मिल मालिकों से सांठगांठ कर, गन्ना भुगतान नहीं करा रहा है।
ऐसे में बिजली निगम के कर्मचारी बिल जमा न होने पर कनेक्शन काटने भी पहुंच रहे हैं। ऐसे में भला किसान पैसा कहां से लाए। किसानों का उत्पीड़न अब बर्दाश्त नहीं होगा।