फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

घरों में कई गई भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
hapur news
नहीं निकली भगवान जगन्नाथ रथयात्रा, घर में ही हुई पूजा
विज्ञापन

हापुड़। शहर की प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा इस बार कोरोना महामारी के चलते नहीं निकाली जा सकी। रविवार को रथयात्रा निकाली जानी थी लेकिन डीएम के अनुमति न मिलने के चलते इसे स्थगित करना पड़ा। हर वर्ष इसमें भाग लेने वाले हजारों शहरवासियों में मायूसी छाई रही। हालांकि लोगों ने घरों में रहकर ही भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना की। घरों में ही सांकेतिक यात्रा निकाली। लोगों ने अगले वर्ष हापुड़ में धूमधाम से यात्रा निकाले जाने की भी कामना की।
हापुड़ में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा निकालने की बड़ी मान्यता है। हर साल भगवान जगन्नाथ शहर में लोगों को दर्शन देने के लिए प्रकट होते थे। यात्रा में शहर से सकरीब दस हजार लोग हिस्सा लेते थे, इस धार्मिक आयोजन के दौरान पूरा शहर भक्ति में सराबोर हो जाता था। दूर-दूर से श्रद्धालु इसमें भाग लेते हैं। भगवान जगन्नाथ का रथ खींचने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ मची रहती है। लोग श्रद्धालुओं की सेवा में लंगर व शिविर भी लगाते हैं। लेकिन कोरोना महामारी ने सभी धार्मिक व अन्य गतिविधियों पर रोक लगा दी। ऐसे में जगन्नाथ यात्रा निकाले जाने की अनुमति नहीं मिली। इस बार लोगों ने जगन्नाथ समिति के पदाधिकारियों की अपील पर घरों में रहकर की भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना की। उन्होंने ईश्वर से शहरवासियों के लिए खुशहाली, जल्द से जल्द कोरोना महामारी को समस्त देश से खत्म करने और लोगों की जिंदगी को पहले की तरह खुशहाल करने की कामना की।
विज्ञापन

कई दिन पूर्व शुरू हो जाती थी तैयारियां
दक्षिण भारत में जगन्नाथ रथ यात्रा बड़े ही जोरशोर से निकाली जाती है। युवा प्रेरणा परिषद हापुड़ के अध्यक्ष सौरभ सराफ ने बताया कि ऐसा ही उत्साह में रथ यात्रा के दौरान हापुड़ में भी देखने को मिलता है। यात्रा को लेकर कई दिन पूर्व ही तैयारियां शुरू हो जाती थी। यात्रा देखने के लिए लोगों की भी अच्छी खासी भीड़ उमड़ती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई मार्गों से निकाली जाती थी यात्रा
भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा हापुड़ में कई मार्गों से होते हुए निकाली जाती थी। यात्रा इंद्रलोक कॉलोनी, जेके कॉलोनी, टीएसएस स्कूल, कृष्णानगर, शक्तिनगर, भगवनपुरी, गौशाला, चंडी रोड, जगन्नाथपुरी से देवीपुरा पहुंचती थी। यात्रा का लोगों द्वारा पुष्प वर्षा कर जगह जगह स्वागत भी किया जाता था।

पूर्व विधायक ने यात्रा न निकलने पर जताया दुख
हापुड़ सदर के पूर्व कांग्रेस विधायक गजराज सिंह ने भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा इस साल कोरोना महामारी के चलते नहीं निकाले जाने पर अपनी पीड़ा व्यक्त की। पूर्व कांग्रेस विधायक गजराज सिंह ने बताया कि भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा नहीं निकल पाने से कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता सहित सभी शहर
वासियों को बेहद दु:ख है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed