फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

प्रेमिका के लिए बिजली के खंभे पर चढ़ा प्रेमी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
hapur news
प्रेमिका के लिए बिजली के खंभे पर चढ़ा प्रेमी
विज्ञापन

हापुड़। प्रेमिका को साथ भेजने की जिद को लेकर एक युवक शनिवार को रेलवे लाइन की ओएचई वायर (ओवर हैड इलेक्ट्रिक तार) के खंभे पर चढ़ गया। मौके पर पहुंची पुलिस और जीआरपी के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा।

कुचेसर रोड चौपला पर रेलवे लाइन के पास रहने वाले एक परिवार की युवती व स्थानीय युवक कुछ दिन पहले घर से फरार हो गए थे, लेकिन बाबूगढ़ पुलिस ने दोनों को बरामद कर आपसी सहमति के बाद दोनों के परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। इस बात को लेकर युवक खासा नाराज चल रहा था। बताया जाता है कि शनिवार सुबह युवक एक बार फिर युवती के घर पहुंच गया और उसके परिजनों से युवती को शादी करने के लिए उसके साथ भेजने की जिद करने लगा। परिजनों ने युुवती को युवक के साथ भेजने से इंकार कर दिया। इससे नाराज युवक घर के बराबर से गुजर रही रेलवे लाइन की ओएचई वायर के खंभे पर चढ़ गया। युवक ने जिद पकड़ ली कि जब तक युवती को उसके साथ नहीं भेजा जाता तब तक वह खंभे से नीचे नहीं उतरेगा। सूचना पर बाबूगढ़ पुलिस व जीआरपी भी मौके पर पहुंच गयी। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद युवक को समझा बुझाकर उसे नीचे उतारा गया। थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि युवक का शांतिभंग की धाराओं में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed