{"_id":"5ef38e728ebc3e42c2049a4d","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2008274146","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्री मानसून की दस्तक, बूंदाबांदी के बाद उमस ने निकाले पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्री मानसून की दस्तक, बूंदाबांदी के बाद उमस ने निकाले पसीने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़ में प्री मानसून की दस्तक, बूंदाबांदी के बाद उमस ने किया परेशान
हापुड़। हल्की बूंदाबांदी से जिले में प्री मानसून का आगाज हुआ। हालांकि बारिश के बाद भयंकर उमस ने लोगों को परेशान किया। आगामी एक सप्ताह तक आसमान में बादल छाने के साथ ही बारिश के आसार है। ऐसे में खेतों में धान की रोपाई ने रफ्तार पकड़ ली है।
मौसम विभाग ने 22 जून तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्री मानसून के दस्तक की बात कही थी। जगह जगह बारिश होने का सिलसिला शुरू हो चुका है। हापुड़ में मंगलवार की देर रात व बुधवार को दिन सुबह हल्की बारिश हुई, हालांकि जिले के कुछ हिस्सों में बादल झमाझम बरसे। तापमान में भी अचानक गिरावट आ गई। जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम 27 डिग्री दर्ज किया गया।
लेकिन कुछ ही देर बाद बादल छंटने पर भीषण उमस ने लोगों को परेशान कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले एक सप्ताह तक आसमान में बादल छाने के साथ ही बारिश के भी आसार हैं। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
प्री मानसून की दस्तक की सूचना मिलने के साथ ही जिले में तेजी से धान की रोपाई शुरू हो गई है। वहीं, गन्ना आदि फसलों में खाद लगाने की तैयारी भी जोर पकड़ने लगी है। हालांकि इस मौसम में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही ही जान पर भारी पड़ सकती है।
जिला कृषि अधिकारी शिवकुमार सिंह ने बताया कि इन दिनों की बारिश समस्त फसलों के लिए वरदान है। धान की रोपाई शुरू हो चुकी है। किसानों को उन्नत फसलों की जानकारी दी जा रही है।