{"_id":"5ef242018ebc3e42c50a760d","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2007807155","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत के बद हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत के बद हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद हंगामा
हापुड़। गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए मामले को शांत कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जिला गाजियाबाद के थाना भोजपुर क्षेत्र के गांव अतरौली निवासी सागर ने बताया कि उसकी पत्नी अनुराधा (28) को प्रसव पीड़ा के बाद गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक सप्ताह पहले अनुराधा ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। इसके चलते परिवार के लोगों में खुशी का माहौल था। महिला की हालत को सामान्य देखते हुए चिकित्सकों ने उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर घर भेज दिया, लेकिन दो दिन पहले महिला की हालत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद परिजनों ने अनुराधा को दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार सुबह महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना पर अस्पताल में मौजूद परिजनों चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का कहना था कि चिकित्सकों की लापरवाही के कारण ही महिला की मौत हुई है। मामले की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को कार्रवाई देने का आश्वासन देते हुए शांत कराया।
थाना देहात प्रभारी निरीक्षक राजेश भारती ने बतिाया कि मृतका के शव को लेकर परिजन घर लौट गए। इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गयी है। तहरीर आती है तो एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।