{"_id":"5ef240868ebc3e42cc661ac1","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd200776778","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवलोक में लोगों ने खुद बनवाई सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवलोक में लोगों ने खुद बनवाई सड़क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकायत करके हारे तो खुद बनवाई मोहल्ले की सड़क
हापुड़। सरकारी मशीनरी की कागजी कार्रवाई से परेशान शिवलोक मोहल्ले के लोगों ने खुद ही सड़क बनवाने की कवायद की। स्थानीय लोगों की लगातार शिकायत के बाद भी मोहल्ले की सड़क नहीं बन रही थी। इससे लोगों को बारिश के मौसम में परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
मोहल्ला शिवलोक निवासी विजय गिरी, राहुल सिंघल, राजू रुहेला, सुरेंद्र शर्मा, नीलम शर्मा, मनीष गर्ग ने बताया कि शिवलोक में काफी लंबे समय से सड़क का निर्माण हुआ है। सड़क टूटी होने की वजह से हल्की बरसात होने पर जलभराव और दलदल की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसको लेकर कई बार नगर पालिका चेयरमैन, सभासद व पालिका अफसरों से भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन फिर भी समाधान नहीं हो सका। लोगों को हर साल बरसात के दिनों में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में लोगों ने समस्या से निजात पाने के लिए स्वयं भी बीड़ा उठाया। मंगलवार को सड़क बनवाई गई। जिससे बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या से निजात मिल सके।
नगर पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत ने बताया कि शिवलोक में 48 लाख रुपये की धनराशि से सड़क निर्माण कराने को टेंडर हो चुका है। स्थानीय लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।