फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

जिले में रिकार्ड 84 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, मचा हड़कंप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
hapur news
जिले में रिकार्ड 84 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, मचा हड़कंप
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना संकट के बीच जिले में सोमवार को अभी तक का सबसे बड़ा विस्फोट हुआ है। सोमवार को जिले में रिकार्ड 84 नए मरीजों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमण को की इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन के हाथ पांव फूले हैं। वहीं सात और कोरोना पॉजिटिव मरीजों को स्वस्थ घोषित कर दिया गया है। जिले में अभी तक 529 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 218 मरीज स्वस्थ घोषित किए जा चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सोमवार को 365 संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। रिपोर्ट में से अभी तक रिकार्ड 84 मरीजों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार इनमें से 61 मरीज पिलखुवा के मोहल्ला आर्य नगर, 10 मरीज हापुड़ के मोहल्ला किशनगंज, एक मरीज चमरी, एक मरीज गांव नान, 2 मरीज मोहल्ला पीरबाउद्दीन, एक मरीज रफीक नगर, एक मरीज भोला गंज, एक मरीज गढ़मुक्तेश्वर की दुर्गा कॉलोनी निवासी शामिल हैं। सभी मरीजों को क्वारंटीन सेंटर में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। यह सभी मरीज कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आने के कारण संक्रमित हुए हैं। इतनी बड़ी संख्या में एक साथ मरीजों की पुष्टि होने से जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

वहीं सात और कोरोना संक्रमित मरीजों की तीसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। जिन्हें सोमवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
कोट
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि 84 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। सभी मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। सात मरीज स्वस्थ घोषित किए गए हैं। जनपद में अभी तक 529 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 218 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 298 मरीजों का उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed